LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News: बेटी की शादी से पहले पिता की मौत, राजस्थान में काले धुएं की ग्रास बने बाप बेटा सहित बिहार के तीन लोग

राजस्थान में बिहार के तीन व्यक्तियों को रात के समय घर के अंदर अंगीठी जलाकर सोने के कारण गंभीर परिणाम भुगतने पड़ा।पिता-पुत्र सहित तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे। सभी की मृत्यु दम घुटने के कारण हुई।

black smoke in Rajasthan
काले धुएं की ग्रास बने बाप बेटा सहित बिहार के तीन लोग- फोटो : Social Media

Bihar News: राजस्थान में बिहार के तीन व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई है। रात के समय घर के अंदर अंगीठी जलाकर सोने के कारण इन लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़े। ठंड से बचने के प्रयास में तीनों ने अपनी जान गंवा दी। गोपालगंज के धनंजय दुबे, उनके 18 वर्षीय पुत्र और धनंजय के एक मित्र की इस घटना में मृत्यु हुई है। अंगीठी से निकलने वाली गैस के कारण इनकी सांसें रुक गईं। इस घटना ने मृतकों के परिवार में शोक की लहर दौड़ा दी है। धनंजय अपने परिवार का भरण-पोषण मजदूरी करके करता था।

यह घटना राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में हुई। पिता-पुत्र सहित तीनों एक ही कमरे में सो रहे थे। सभी की मृत्यु दम घुटने के कारण हुई। भिवाड़ी मोड़ चौकी के इंचार्ज नरेश यादव ने बताया कि गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के नरहवां शुकुल निवासी धनंजय दुबे (50 वर्ष), उनके बेटे अंकित दुबे (18) और धनंजय के मित्र अभिषेक राय की मृत्यु हुई है।

धनंजय अपनी पत्नी, तीन बेटियों और एक बेटे के साथ निवास करते थे। यह घटना शनिवार की रात की है। उनका मित्र अभिषेक राय धनंजय के घर पर ठहरा हुआ था, जबकि धनंजय की पत्नी अपनी बेटियों के साथ अभिषेक के घर पर उस रात ठहरी हुई थीं। धनंजय अपने बेटे अंकित के साथ कमरे में फर्श पर बिस्तर लगाकर सो गए थे, जबकि अभिषेक चारपाई पर विश्राम कर रहे थे। कमरे में अंगीठी जल रही थी।

अंगीठी के कारण कमरे में जहरीली गैस भर गई। रात के समय अंगीठी से उत्पन्न कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण तीनों की मृत्यु दम घुटने से हो गई। हालांकि, सटीक जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही प्राप्त होगी। रविवार को जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों और परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा, जिसके बाद तीनों को अंदर मृत अवस्था में पाया गया। अस्पताल में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

NSIT
Nsmch