LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Indian Railways : छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर 24 घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव, ड्रोन से हो रही निगरानी

रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए डिवीजन स्तर के अधिकारियों की तैनाती, लिफ्ट और एस्केलेटर पर कर्मचारियों की नियुक्ति, ड्रोन से निगरानी, पानी की पर्याप्त व्यवस्था, एनटीईएस पर नियमित अपडेट, सुरक्षा व्यवस्था, फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है

railway

छठ पूजा की शुरुआत के साथ ही बिहार के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। सहरसा जंक्शन सहित समस्तीपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई विशेष इंतजाम किए हैं। ट्रेन और प्लेटफार्मों पर उमड़ी भारी भीड़ को संभालने के लिए रेलवे द्वारा पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। सहरसा जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण के लिए डिवीजन स्तर के अधिकारी 24 घंटे तैनात रहेंगे, जो किसी भी आपात स्थिति में त्वरित निर्णय लेने में सक्षम होंगे। इस व्यवस्था के तहत स्टेशन पर सभी विभागों के अधिकारी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करेंगे।


विशेष कर्मचारियों की तैनाती और व्हीलचेयर की सुविधा

स्टेशन पर दिव्यांग और वृद्ध यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी लिफ्ट और एस्केलेटर का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया गया है। इसके लिए विशेष कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जो लिफ्ट और एस्केलेटर के संचालन में मदद करेंगे। जरूरतमंद यात्रियों के लिए व्हीलचेयर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे वे बिना परेशानी के यात्रा कर सकें।


ड्रोन से होगी निगरानी

भीड़ नियंत्रण में सहायता के लिए सहरसा जंक्शन पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। समस्तीपुर डिवीजन से एक विशेष टीम बनाई गई है, जो अगले एक-दो दिनों में सहरसा जंक्शन पर निगरानी कार्य शुरू करेगी। ड्रोन से भीड़ की स्थिति पर नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।


सामान्य कोच के पास पीने के पानी की सुविधा

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीनें सामान्य कोच के पास लगाई गई हैं, ताकि यात्रियों को पीने का पानी आसानी से उपलब्ध हो। इसके अलावा, सभी पानी के नलों की कार्यप्रणाली की नियमित जांच भी की जा रही है। छठ के समय स्पेशल ट्रेनों की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने के लिए एनटीईएस पर नियमित फीडिंग की जा रही है। साथ ही, बुकिंग काउंटर और वेटिंग हॉल में स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट प्रदर्शित की गई है, और निर्धारित प्लेटफार्म एवं समय की जानकारी लगातार अनाउंसमेंट के जरिए दी जा रही है।

NSIT
Nsmch


सुरक्षा बलों की तैनाती और यात्रियों का कतारबद्ध आवागमन

स्टेशनों पर वाणिज्य कर्मचारी और टीटीई, सुरक्षा बलों के साथ समन्वय कर रहे हैं, ताकि यात्रियों का क्रमबद्ध आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। प्लेटफार्म और फुट ओवर ब्रिज से सभी अनावश्यक सामान हटा दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को बिना अवरोध के यात्रा का अनुभव मिल सके। छठ पर्व समाप्त होने के बाद भी अगले 15 दिनों तक स्टेशन पर भीड़ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में, सहरसा जंक्शन पर कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा, जिसमें आरपीएफ स्टाफ लगातार स्टेशन की स्थिति पर नजर रखेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सहरसा सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर फायर ब्रिगेड तैनात की जाएगी। संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी आवश्यक अधिकारियों और कर्मचारियों को वॉकी-टॉकी प्रदान किए गए हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।


आइलैंड प्लेटफार्म पर विशेष ट्रेन संचालन नीति

भीड़ के मद्देनजर, छठ के समय आइलैंड प्लेटफार्म पर एक साथ दो ट्रेनें नहीं ली जाएंगी। ट्रेन के गार्ड को यह निर्देश दिया गया है कि सभी यात्री ट्रेन में सवार हो जाने के बाद ही गाड़ी चलाई जाए। साथ ही, लोको पायलट ट्रेन के आने और प्रस्थान के समय सावधानी से गति नियंत्रित रखेंगे और यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देंगे। छठ पर्व के दौरान रेलवे द्वारा की गई इन विशेष तैयारियों से यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सकेगा, और भीड़ को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलेगी