LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

New Year Celebration Death: बिहार में 2025 के पहले ही 12 लोगों की मौत, 3 भाइयों की भी गई जान, अलग-अलग हादसों शिकार हुए लोग

New Year Celebration Death: नए साल के पहले दिन बिहार में अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोगों की जान चली गई और 5 लोग घायल हुए। लखीसराय में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मौत
12 people died in Bihar - फोटो : social media

New Year Celebration Death: बिहार में नए साल का जश्न किसी के लिए साल भर के लिए खुशियां लाया तो किसी के लिए जीवनभर का गम दे गया। नए साल के पहले ही दिन प्रदेश के कई जिलों में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे। सबसे दुखद घटना सासारम में घटी जहां तीन सगे भाइयों की जान चली गई। जबकि लखीसराय में  एक छात्रा ने साल के पहले ही दिन खुदकुशी कर ली। 

नए साल के पहले दिन गई 12 जान

दरअसल, नए साल के पहले दिन बिहार में अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोगों की जान चली गई और 5 लोग घायल हुए। लखीसराय में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सासाराम में सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों की मौत हुई, जो इस दिन का सबसे दर्दनाक हादसा रहा।

सासाराम में तीन युवकों की मौत

सासाराम में सबसे ज्यादा तीन लोगों की मौत हुई। तीनों सगे भाई थे जो बहन के जन्मदिन के जश्न के बाद घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार बाइक नहर में गिर जाने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सासाराम के गुनसेज गांव में देर रात एक बाइक नहर में गिरने से तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। तीनों नटवार गांव से बहन के घर से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान प्रियांशु कुमार (25) अंकित कुमार (22) और शशिरंजन उर्फ मनु कुमार (23) के रुप में हुई है। 

अन्य जिलों में भी हादसे

बक्सर, पटना, गोपालगंज, सीवान, बेतिया, सहरसा, मधुबनी और रोहतास में भी सड़क हादसों में लोगों की मौत हुई। इन हादसों में ज्यादातर मामले तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुए।

NSIT
Nsmch

बक्सर- नए साल की पार्टी के बाद सड़क हादसे में दो की मौत

बक्सर में प्रताप सागर के पास NH-922 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में दो कि मौत हो गई। मृतकों का नाम स्वप्निल प्रवाल और अमित कुमार बताया जा रहा है। दोनों युवक न्यू ईयर पार्टी के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मधुबनी- अनियंत्रित कार ने कुचला, बच्चे की मौत

मधुबनी के बलुआ मोहल्ले में एक अनियंत्रित कार ने चार लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक 8 वर्षीय बच्चा बताया जा रहा है। इस घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनका नाम सईद और साजन कुमार है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने भीड़ को शांत कर स्थिति नियंत्रण में किया।

रोहतास- बाइक चलाना सीखते समय नाबालिग की मौत

रोहतास के बिक्रमगंज में बाइक चलाने का अभ्यास करते समय 14 वर्षीय अमरजीत कुमार की पेड़ से टकराकर मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

सहरसा- ट्रैक्टर ने बाइक सवार छात्र को मारी टक्कर

सहरसा में ट्रैक्टर की टक्कर से प्रीतम कुमार (16) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पटना: बच्ची को अज्ञात वाहन ने कुचला

पटना के दीदारगंज में 8 वर्षीय जया श्रीवास्तव को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची नाना के साथ घर लौट रही थी। घटना पटना-बख्तियारपुर नेशनल हाईवे की है।

इन जिलों में भी घटी घटना

बेतिया के लौरिया में चीनी मिल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय कमलेश महतो की मौत हो गई। तो वहीं सीवान में करहनु गांव के परमात्मा भगत (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। गोपालगंज के मांझागढ़ में ट्रक की टक्कर से 14 वर्षीय संजीत कुमार की मौत हो गई।

छात्रा ने की खुदकुशी

लखीसराय में एक छात्रा ने साल के पहले दिन को अपनी  जीवन का आखिरी दिन बना लिया। बताया जा रहा है पारिवारिक विवाद से तंग आकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका लखीसराय के संग्रामपुर गांव निवासी कोमल कुमारी (18) बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, कोमल और उसके भाई के बीच मामूली विवाद हुआ था। विवाद से आहत होकर कोमल ने ये कदम उठा लिया।