Bihar News : गया में शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं, डीजे में उतरा करंट, आधा दर्जन बच्चे और महिला झुलसे

Bihar News : गया में शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं, डीजे मे
डीजे में उतरा करंट- फोटो : SOCIAL MEDIA

GAYAJI : गया में सड़क पर डीजे पर डांस कर रहे आधा दर्जन बच्चे करेंट की चपेट में आ गए, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। सभी बच्चों का इलाज मगध मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। मामला गया के मेडिकल थाना क्षेत्र के नीमा गांव का है, जहां शादी समारोह के दौरान देव पूजन के लिए डीजे के साथ निकाला जा रहा था। जहाँ महिलाएं और बच्चे डांस कर रहवे रहे थे। 

इसी दौरान कुछ बच्चे डीजे के पीछे लटककर डांस कर रहे थे। तभी सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली की ताड़ मे डीजे गाड़ी संपर्क मे आ गया, जिसके बाद पुरे डीजे मे ही करेंट दौड़ गई, जिसके चपेट में आधा दर्जन बच्चे आ गए। करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों बच्चों को तुरंत मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

Diarch GO

इस घटना ने एक बार फिर से सड़क पर झूलते बिजली के ताड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर समय रहते सावधानी बरती जाती, तो इस हादसे को टाला जा सकता था। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर डॉक्टरों की नजर बनी हुई है। प्रशासन से भी मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है। वही बच्चों के परिजनों ने बताया कि हमारे गांव के सड़क के काफी नीचे हाई टेंशन तार झूल रहा है जिसको लेकर कई बार बिजली विभाग को सूचना दिया गया। 

इसके पहले भी हमारे गांव के कई जानवरों की मौत हो चुकी है, लेकिन बिजली विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है, जिसके कारण आज फिर इस तरह की घटना घटी है। जहां घर में शादी समारोह के दौरान देवपूजी के लिए डीजे गाड़ी के साथ पूजा करने जा रहे थे। तभी डीजे गाड़ी में बिजली करंट आ गई। जिस कारण बच्चे झूलस गए, जिसमें एक महिला भी चपेट में आ गई।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट