Bihar Crime : गया में सरेआम फायरिंग का वीडियो वायरल, आपसी रंजिश में घर पर युवक ने चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime : बिहार के गया में एक युवक का सरे आम फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गयी है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : गया में सरेआम फायरिंग का वीडियो वायरल, आपसी रं
फायरिंग का वीडियो वायरल - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार के गया जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक द्वारा सरेआम फायरिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की सत्यता की जांच में जुट गई है।

2 जून की बताई जा रही है घटना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा यह वीडियो 2 जून का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक बिना किसी खौफ के किसी के घर को निशाना बनाते हुए दनादन फायरिंग कर रहा है। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

Diarch GO

मगध मेडिकल थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी की पहचान

यह पूरा मामला गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपी बिगहा गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले युवक की पहचान नीतीश कुमार के रूप में की गई है, जो इसी थाना क्षेत्र के गोपी बीघा का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

वीडियो और स्थानीय सूत्रों से मिले संकेतों के अनुसार, इस दुस्साहसिक वारदात के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। किसी पुराने विवाद को लेकर युवक ने दूसरे पक्ष के घर पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से गोलियां चलाईं। हालांकि, खुशकिस्मती से इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना अभी नहीं मिली है।

NSIT
Nsmch

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

वीडियो का संज्ञान लेते हुए मगध मेडिकल थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की कड़ियों को जोड़कर आरोपी युवक नीतीश कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

मनोज की रिपोर्ट