LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Pitru Paksha Mela: पितरों के महासंगम में सुरक्षा का कड़ा पहरा, IG मुख्यालय ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Pitru Paksha Mela: गयाजी के देवघाट पर शनिवार से 17 दिवसीय पितृपक्ष महासंगम-2026 का शुभारंभ हो गया। महासंगम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय ने गया का दौरा किया।

IG Headquarters
पुलिस मुख्यालय की पितृपक्ष मेले में चप्पे-चप्पे पर नजर- फोटो : reporter

Pitru Paksha Mela: गयाजी के देवघाट पर शनिवार से 17 दिवसीय पितृपक्ष महासंगम-2026 का शुभारंभ हो गया। देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। पितरों के तर्पण और पिंडदान के लिए गयाजी पहुंच रहे तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

महासंगम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, पटना ने 26 सितंबर को गया का दौरा किया। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ बैठक कर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की।

आईजी ने श्रद्धालुओं की भीड़, प्रमुख धार्मिक स्थलों और पिंडवेदी क्षेत्रों को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर भी जानकारी ली गई। इसके साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की भी जानकारी हासिल की।

NSIT
Nsmch

तीर्थयात्रियों की मदद के लिए अलग-अलग स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, पटना ने खास निर्देश दिए हैं।

पितृपक्ष में गयाजी में पिंडदान का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता के अनुसार, देशभर से लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए यहां आकर पिंडदान और तर्पण करते हैं। बड़ी संख्या में परिवार पारंपरिक पंडा-पुजारियों के मार्गदर्शन में निर्धारित पिंडवेदियों पर धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।

पटना से कुलदीप भारद्वाज की रिपोर्ट