LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से तस्करी कर ले जाया जा रहा 15 किलो से अधिक डोडा भूसा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar News : गयाजी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 15 किलो 330 ग्राम प्रतिबंधित डोडा भूसा के साथ दो अंतर-जिला तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक से तस्करी
डोडा भूसा जब्त - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार के गया जी के बांकेबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 किलो 330 ग्राम डोडा भूसा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक टीवीएस एक्सएल-100 मोटरसाइकिल पर डोडा भूसा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार, बांकेबाजार थाना प्रभारी सह पुुअनि आनंद कुमार साह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध सामानों की जांच के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि इमामगंज की ओर से एक टीवीएस एक्सएल-100 मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति डोडा भूसा लेकर बांकेबाजार की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एसएच-69 स्थित बाबाधाम के समीप वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस ने किया पीछा

जांच के दौरान इमामगंज की ओर से आ रही संदिग्ध मोटरसाइकिल पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगी। हालांकि पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान डॉगिला गांव निवासी 59 वर्षीय मथुरा साव तथा सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुरा गांव निवासी 23 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर रखे लाल झोले और काले बैग की तलाशी लेने पर उसमें पांच अलग-अलग पॉलीथिन में डोडा भूसा बरामद हुआ। तलाशी प्रक्रिया दंडाधिकारी एवं अंचलाधिकारी विक्रम सिंह की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट की निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराई गई।

पांच पैकेटों से मिला 15.33 किलो डोडा भूसा

पुलिस के अनुसार लाल झोले और काले बैग में रखे पांच पैकेटों से क्रमशः 3.60 किलो, 3.60 किलो, 3.70 किलो, 3.75 किलो और 3.65 किलो डोडा भूसा बरामद हुआ। सभी पैकेटों का कुल वजन 15 किलो 330 ग्राम पाया गया। जांच के लिए प्रत्येक पैकेट से नमूना निकालकर सीलबंद किया गया तथा शेष मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर लिया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपितों के पास बरामद मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/17(सी), 18(सी) एवं 25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही डोडा भूसा के परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस एक्सएल-100 मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार साह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस धंधे में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद डोडा भूसा कहां से लाया गया था और इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट