Bihar Police: पुलिस ने बरामद किए 35 लाख के चोरी-गुम हुए मोबाइल, ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के खिल उठे चेहरे

Bihar Police: चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर गया पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Bihar Police: पुलिस ने बरामद किए 35 लाख के चोरी-गुम हुए मोबा
पुलिस का अभियान लाया रंग- फोटो : MANOJ

GAYAJI : चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर गया पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस के विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के अलग-अलग थाना और ओपी क्षेत्रों से कुल 85 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 34 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।मोबाइल वापस मिलने के बाद उनके वास्तविक धारकों के चेहरे पर खुशी लौट आई। गया के वरीय पुलिस अधीक्षक ने बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय से मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगाए लोगों के लिए पुलिस की यह कार्रवाई राहत लेकर आई।

गया पुलिस के मुताबिक,जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान को गति देने के लिए सभी थानों में टेक्निकल टीम का गठन किया गया।टेक्निकल टीम ने मोबाइल फोन की तलाश में CEIR पोर्टल की मदद ली। इस तकनीकी व्यवस्था के जरिए चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक किया गया और उनके इस्तेमाल या सक्रिय होने के बाद लोकेशन और अन्य तकनीकी सुरागों के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस की लगातार निगरानी और तकनीकी जांच के बाद अलग-अलग स्थानों से 85 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत करीब 34.75 लाख रुपये बताई गई है।

Diarch GO

बरामदगी के बाद जब पुलिस ने मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे तो लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। मोबाइल आज के समय में सिर्फ बातचीत का साधन नहीं, बल्कि बैंकिंग, दस्तावेज, कारोबार और निजी जानकारी से जुड़ा महत्वपूर्ण उपकरण बन चुका है। ऐसे में मोबाइल वापस मिलने से लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ निजी डेटा को लेकर भी राहत मिली। गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस का लक्ष्य चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को तकनीकी माध्यम से ट्रैक कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाना है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में सिर्फ थाने में शिकायत दर्ज कराकर न रुकें। मोबाइल की जानकारी CEIR पोर्टल पर भी दर्ज कराएं।CEIR पर मोबाइल का विवरण दर्ज होने से पुलिस को डिवाइस को ट्रैक करने और उसके दोबारा नेटवर्क पर सक्रिय होने की स्थिति में कार्रवाई करने में मदद मिल सकती है। इसलिए मोबाइल खोने के बाद जितनी जल्दी शिकायत और आवश्यक जानकारी दर्ज कराई जाए, उतना ही बेहतर होगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार