LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News : गयाजी में करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : गयाजी में खेत में लगे समरसेबल पंप को चालू करने के दौरान बिजली के हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है........पढ़िए आगे

Bihar News : गयाजी में करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की ह
माँ बेटे की मौत - फोटो : MANOJ

GAYAJI : जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के चरोखरी पंचायत के रघुनाथपुर गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बिजली करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है। वहीं रघुनाथपुर के ग्रामीण इस घटना से काफी आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव के रहने वाले जगदीश यादव का लड़का लाला यादव 36 वर्ष धान की फसल की पटवन करने खेत गए थे। खेत में मोटर पंप लगा हुआ था। वह मोटर पंप चालू करने पहुंचे ही थे कि वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए।

करंट लगने के बाद लाला यादव मौके पर छटपटाने लगे। उन्हें करंट की चपेट में आया देख उनकी मां सुंदरी देवी 62 वर्ष भी वहां पहुंच गयीं। उन्होंने बेटे को करंट से छुड़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह भी बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में मां-बेटे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन खेत की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया ल लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। एक साथ दो मौतों से गांव में चीख-पुकार व अफरातफरी मच गयी। परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मां अपने बेटे को बचाने के लिए पहुंची थी। लेकिन बेटे को बचाने के प्रयास में उसकी भी जान चली जाएगी।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद फतेहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। एसआइ अंबुज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों में मोटर पंप चलाने के दौरान बिजली से जुड़े उपकरण और तार कई बार खतरा पैदा करते हैं। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच जरूरी है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से खेतों में लगे मोटर पंप, बिजली तार और कनेक्शन की जांच कराने की मांग की है। एक ही परिवार के मां-बेटे की मौत से रघुनाथपुर गांव में शोक की लहर है। हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। इधर एसआई अंबुज कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट