LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

मंत्री संतोष सुमन का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला, बोले—'जंगलराज पार्ट-2 के युवराज' हैं नेता प्रतिपक्ष

मंत्री पद का शपथ लेने के बाद आज पहली बार गया पहुंचे डॉ. संतोष कुमार सुमन का जोरदार स्वागत हुआ। वही इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होने तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा...

मंत्री संतोष सुमन का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला, बोले—'जंगलराज
गया पहुंचे मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन का हुआ जोरदार स्वागत - फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : बिहार कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बार गया पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन का उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर अपनी बात रखी।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए संतोष सुमन ने उन्हें “जंगलराज पार्ट-2 का युवराज” करार दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को न तो राजनीति की गहराई का अंदाजा है और न ही संवैधानिक मर्यादाओं की समझ। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से ही दो बार उपमुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच पाए थे।

परिवारवाद के मुद्दे पर बोलते हुए डॉ. सुमन ने कहा कि तेजस्वी यादव की राजनीति पूरी तरह से परिवार के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि वह लंबे समय से धरातल पर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और मेहनत के बल पर यहां तक पहुंचे हैं, जबकि तेजस्वी यादव को राजनीति विरासत में मिली है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब परिवारवाद को नकार चुकी है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव और राष्ट्रीय राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी की सरकार को पूरी तरह नकार दिया है। संतोष सुमन ने विश्वास जताया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही वहां विकास की नई लहर आएगी। उन्होंने बिहार के संदर्भ में कहा कि राज्य की जनता ने विकास और सुशासन के लिए एनडीए (NDA) को भारी बहुमत दिया है।

NSIT
Nsmch

अंत में मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की एनडीए सरकार राज्य के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन समस्याओं का समाधान त्वरित गति से किया जाए। इस स्वागत समारोह के दौरान भारी संख्या में 'हम' (HAM) पार्टी के पदाधिकारी और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मनोज कुमार की रिपोर्ट