LATEST NEWS

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

Jitan Ram Manjhi Attacked: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर गया में पथराव, बॉडीगार्ड घायल, दो हिरासत में

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के एक कार्यक्रम के दौरान अचानक पथराव हो गया। इस हमले में केंद्रीय मंत्री सुरक्षित हैं, जबकि उनके एक सुरक्षाकर्मी को चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Gaya me Jitan Ram Manjhi par pathrav
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर गया में पथराव- फोटो : Reporter

बिहार के गयाजी में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पत्थर फेंके जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान उन पर एक के बाद एक दो पत्थर फेंके गए। राहत की बात यह रही कि इस हमले में केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, मंच पर उनके ठीक पीछे खड़े सुरक्षाकर्मी (बॉडीगार्ड) को एक पत्थर लग गया, जिससे वह मामूली रूप से चोटिल हो गए हैं।


स्कूल के सम्मान समारोह में संबोधन के दौरान हुआ हमला

यह पूरी घटना खिजरसराय प्रखंड के सीसवर स्थित संत थॉमस इंग्लिश स्कूल परिसर की है। स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सम्मानित किया गया था। सम्मान समारोह का कार्यक्रम बेहद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन जैसे ही वह मंच से जनता को संबोधित करने के लिए आगे बढ़े, तभी अचानक कार्यक्रम स्थल के बाहर से किसी युवक ने मंच की तरफ पत्थर फेंक दिया।

सुरक्षाकर्मियों ने बनाया सुरक्षा घेरा, दो संदिग्ध हिरासत में

मंच की ओर अचानक पत्थर आते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोग शोर-शराबा करने लगे। हालांकि, केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए और उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए मांझी को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और इस मामले में संलिप्त दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव, समर्थकों में भारी आक्रोश

इस पथराव की घटना के बाद से ही स्थानीय इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना को लेकर जीतन राम मांझी के समर्थकों में भारी आक्रोश है। समर्थकों का साफ तौर पर कहना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत लगातार मांझी परिवार को निशाना (टारगेट) बनाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आगे की जांच में जुटा है।

NSIT
Nsmch