LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar News : गयाजी में नदी में डूबने से इंटर के छात्र की मौत, 24 घंटे बाद विश्रामपुर पुल के पास मिला शव, परिवार में पसरा मातम

Bihar News : बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में करीब 24 घंटे से लापता 18 वर्षीय छात्र गुलाम आशिक अंसारी का शव नदी से बरामद कर लिया गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : गयाजी में नदी में डूबने से इंटर के छात्र की मौत
किशोर का शव बरामद - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां करीब 24 घंटे से लापता 18 वर्षीय छात्र गुलाम आशिक अंसारी का शव सोमवार को नदी से बरामद कर लिया गया। मृतक इमामगंज थाना क्षेत्र के दुबहल गांव निवासी युसूफ अंसारी का पुत्र था और इंटर का छात्र था। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 30 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 1 बजे की है। गुलाम आशिक गांव के पास स्थित दुबहल नदी पुल के समीप नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। देखते ही देखते वह तेज धारा में लापता हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

हादसे की सूचना तुरंत इमामगंज थाना पुलिस, स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) को दी गई। सूचना मिलते ही गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 31 अगस्त की दोपहर करीब 1 बजे तक एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी के चप्पे-चप्पे में खोजबीन करती रही, लेकिन कड़ी मशक्कत के बावजूद छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम अभियान रोककर वहां से वापस लौट गई।

एसडीआरएफ के जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने हार नहीं मानी और अपने स्तर पर नदी में खोजबीन जारी रखी। इसी बीच मल्हारी की ओर से बहकर आ रहे एक शव को ग्रामीणों ने विश्रामपुर पुल के पास देखा। ग्रामीणों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए शव को नदी से बाहर निकाला और इमामगंज थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान गुलाम आशिक अंसारी के रूप में की।

NSIT
Nsmch

शव बरामद होने के बाद इमामगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय/सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना से पूरे दुबहल गांव में मातम छाया हुआ है।

मनोज की रिपोर्ट