Bihar Crime: गयाजी में ऑपरेशन के बाद युवती की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर हुआ बवाल

Bihar Crime:ऑपरेशन के बाद युवती की मौत के बाद एक निजी क्लीनिक में जमकर हंगामा हुआ...

Bihar Crime: गयाजी में ऑपरेशन के बाद युवती की मौत, परिजनों न
युवती की मौत के बाद हंगामा - फोटो : MANOJ

Gaya: जिले के शेरघाटी-इमामगंज मार्ग स्थित सोनपुर गांव की  मोनी कुमारी की ऑपरेशन के बाद मौत होने पर मंगलवार को शहर के गोला बाजार रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजन युवती का शव लेकर क्लीनिक पहुंचे और चिकित्सक पर गलत ऑपरेशन व इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

परिजनों के अनुसार, मोनी कुमारी को पेट दर्द की शिकायत के बाद पिछले शुक्रवार को उक्त क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। उनका आरोप है कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य आने के बावजूद चिकित्सक ने अपेंडिक्स की समस्या बताकर ऑपरेशन की सलाह दी। परिजनों का कहना है कि उनकी अनुपस्थिति में बिना सहमति के ऑपरेशन कर दिया गया। ऑपरेशन के बाद युवती की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई, जिसके बाद उसे पहले गया और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Diarch GO

परिजनों का दावा है कि इलाज पर तीन से चार लाख रुपये खर्च हुए। उनका आरोप है कि पटना के चिकित्सकों ने उन्हें ऑपरेशन में गंभीर त्रुटि की जानकारी दी, जिसके कारण मोनी की जान नहीं बचाई जा सकी। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

हंगामे की सूचना मिलते ही क्लीनिक के चिकित्सक और कर्मचारी वहां से चले गए। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने एक कंपाउंडर के साथ मारपीट कर दी, जिसे पुलिस ने हस्तक्षेप कर सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, क्लीनिक की पहली मंजिल पर संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र के टेक्नीशियन विपिन कुमार घबराहट में छत से कूद गए, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। परिजनों से लिखित शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार