Bihar Crime News : गया में अश्लील वीडियो कांड ! पुलिसिया दबिश के आगे झुका मुख्य आरोपी रेहान, पटना में किया सरेंडर

Bihar Crime News : गया जिले के बांके बाजार में लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाला युवक रेहान को पुलिस ने पुलिसिया दबिश के कारण पटना के फुलवारी शरीफ थाना में सरेंडर कर दिया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : गया में अश्लील वीडियो कांड ! पुलिसिया दबि
रेहान ने किया सरेंडर - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार के गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र से जुड़ा सनसनीखेज अश्लील वीडियो वायरल मामले के मुख्य आरोपी रेहान को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस की चौतरफा दबिश और लगातार हो रही छापेमारी से घबराकर आरोपी रेहान ने पटना के फुलवारी शरीफ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। गया पुलिस की एक विशेष टीम आरोपी को वापस लाने के लिए पटना रवाना हो चुकी है।

SIT के गठन के बाद देशव्यापी छापेमारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में था। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था। इस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों, जिनमें दिल्ली, प्रयागराज और अन्य कई राज्य शामिल हैं, वहां ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।

Diarch GO

पुलिसिया खौफ से पटना में घुटने टेके

एसआईटी की इस आक्रामक कार्रवाई और चौतरफा घेराबंदी से घबराकर आरोपी रेहान के पास भागने का कोई रास्ता नहीं बचा। आखिरकार, उसने खुद को कानून के हवाले करने का फैसला किया और गया पुलिस के डर से छिपते हुए पटना के फुलवारी शरीफ थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।

पीड़िता के भाई ने दर्ज कराया था मामला

उल्लेखनीय है कि इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने बांके बाजार क्षेत्र की लड़कियों के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस घिनौनी हरकत के बाद पीड़ित युवती के भाई ने हिम्मत दिखाते हुए बांके बाजार थाने में मुख्य आरोपी रेहान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

NSIT
Nsmch

चलाया जाएगा स्पीडी ट्रायल, सख्त कार्रवाई की तैयारी

मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने स्पष्ट किया है कि समाज में इस तरह की विकृति और महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी रेहान के खिलाफ विधि संवत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट में स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द और सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

मनोज की रिपोर्ट