LATEST NEWS

  • Bihar News : मौर्या, लेमन ट्री और पनाश सहित 5 होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, एक्सपायर्ड मिले चिकन, मटन और पनीर
  • Bihar News : मौर्या, लेमन ट्री और पनाश सहित 5 होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा,

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने बुद्धा कॉलोनी भूमि विवाद को लेकर दिखाई सख्ती, अधिकारियों से मांगे मूल राजस्व रिकॉर्ड
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने बुद्धा कॉलोनी भूमि विवाद को लेकर दिखाई सख्ती, अधिकारियों से मांगे मूल

  • Bihar News :  दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दी अनोखी श्रद्धांजली , पीपल के पत्ते पर उकेरी जीवंत तस्वीर
  • Bihar News : दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दी अनोखी श्रद्धांजली ,

  • rider gulshan kumar shot dead
  • Big Breaking: सिक्स लेन के चर्चित राइडर गुलशन कुमार को मारी गोली, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

  • Durga Puja 2026 : मुंगेर में दुर्गा पूजा का भव्य आकर्षण, मलेशिया के ट्विन टावर और ब्रिटिश पार्लियामेंट की तर्ज पर बन रहा कल्याणपुर का पंडाल
  • Durga Puja 2026 : मुंगेर में दुर्गा पूजा का भव्य आकर्षण, मलेशिया के ट्विन टावर और ब्रिटिश पार्लियामेंट

गया में सनसनी: संदिग्ध हालत में मिली युवती,अस्पताल में भर्ती; थानाध्यक्ष बोले अनहोनी से इनकार नहीं, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

बिहार के गया-नवादा मुख्य मार्ग पर बंगलापर स्थित झाड़ियों में एक 25-30 वर्षीय महिला संदिग्ध अवस्था में मिली है। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और शरीर पर खरोंच के निशान थे। स्थानीय लोगों ने मौके से दो संदिग्धों को पकड़कर पीटा, जो बाद में फरार हो गए।

Girl found in bushes Gaya
झाड़ियों में मिली युवती - फोटो : Reporter

बिहार के गया-नवादा मुख्य मार्ग पर मेहता पेट्रोल पंप के समीप बंगलापर स्थित खंडहरनुमा झाड़ियों में एक 25 से 30 वर्षीय महिला संदिग्ध अवस्था में पाई गई। दिनदहाड़े महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त होने और उसके शरीर पर खरोंच के निशान दिखने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुटने के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे प्रभावती अस्पताल रेफर कर दिया गया।

भीड़ ने दो संदिग्धों को पकड़ा और पीटा, चकमा देकर हुए फरार

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों का दावा है कि महिला के पास ही दो संदिग्ध युवक भी पाए गए थे। जब लोगों ने उनसे पूछताछ शुरू की, तो माहौल गरमा गया और उग्र भीड़ ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, भीड़ का फायदा उठाकर दोनों संदिग्ध युवक मौके से भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और उन फरार संदिग्धों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Diarch GO

महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पूछताछ के दौरान पीड़ित महिला ने खुद को वजीरगंज थाना क्षेत्र के अमेठी गांव की निवासी बताया है। शुरुआती जांच में महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है, जिससे वह पूरी घटना क्रमवार तरीके से बताने में असमर्थ है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि महिला वहां तक किन परिस्थितियों में पहुंची और उसके साथ कौन-कौन लोग मौजूद थे।

थानाध्यक्ष का बयान: मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद साफ होगी स्थिति

इस पूरे मामले पर थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला शराब के नशे में लग रही है और मानसिक रूप से भी कुछ कमजोर प्रतीत हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला के साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी या गंभीर वारदात की संभावना से फिलहाल इनकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन घटना की वास्तविक पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मुस्तैदी से जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

गयाजी से मनोज कुमार की रिपोर्ट