LATEST NEWS

  • सुपौल में 5-6 नवंबर को होगा विराट संतमत सत्संग ध्यान अधिवेशन: तैयारियां तेज, स्वामी सत्यानन्द जी महाराज करेंगे प्रवचन
  • सुपौल में 5-6 नवंबर को होगा विराट संतमत सत्संग ध्यान अधिवेशन: तैयारियां तेज, स्वामी सत्यानन्द जी महाराज करेंगे

  • Bihar News : सीएम सम्राट चौधरी ने की ए०आई० नीति 2026 को लेकर की समीक्षा बैठक, नवाचार, निवेश और युवाओं के कौशल विकास पर दिया जोर
  • Bihar News : सीएम सम्राट चौधरी ने की ए०आई० नीति 2026 को लेकर की समीक्षा बैठक, नवाचार, निवेश

  • बालू माफिया का खूनी खेल : मामूली बात पर युवक पर चाकू से किया पांच जगह वार, आरोपी गिरफ्तार और ट्रैक्टर जब्त
  • बालू माफिया का खूनी खेल : मामूली बात पर युवक पर चाकू से किया पांच जगह वार, आरोपी

  • Bihar News : बिहारशरीफ के कमल मंदिर मोहल्ले में भव्य भंडारे का हुआ आयोजन, 3 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
  • Bihar News : बिहारशरीफ के कमल मंदिर मोहल्ले में भव्य भंडारे का हुआ आयोजन, 3 हजार श्रद्धालुओं ने

  • Bihar News:बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौत, बचाने गया बड़ा भाई की हालत गंभीर
  • Bihar News:बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से युवक की मौत, बचाने गया बड़ा भाई की

Bihar News: तिरुपति में गया के मजदूर की मौत, पेट पर टांके देख परिजनों ने उठाए सवाल, किडनी निकालने का लगाया आरोप

Bihar News:गया के रहने वाले रवि कुमार की आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मौत के बाद सनसनीखेज आरोप सामने आया है। परिजनों ने किडनी निकालने का आरोप लगाया है......पढ़िए आगे

Bihar News: तिरुपति में गया के मजदूर की मौत, पेट पर टांके दे
किडनी निकालने का आरोप- फोटो : MANOJ

GAYAJI : गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के सिद्धपुर शमसाबाद गांव निवासी मजदूर रवि कुमार की आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मौत के बाद सनसनीखेज आरोप सामने आया है। परिजनों ने ठेकेदार पर रवि की किडनी निकालकर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मौत की असली वजह और पेट पर लगे टांकों की स्थिति मेडिकल रिकॉर्ड, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बताया गया कि रवि कुमार मजदूरी करने के लिए आंध्र प्रदेश गए थे और वहां टाइल्स लगाने का काम करते थे। मौत के बाद उनका शव पिछले तीन दिनों से तिरुपति के रामनारायण रुइया गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में रखा हुआ है। शव गांव नहीं पहुंचने के कारण परिजन परेशान हैं और परिवार में मातम पसरा हुआ है।परिजनों के अनुसार, इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी ठेकेदार अकबर अली की ओर से अस्पताल से रवि के शव का एक वीडियो भेजा गया। वीडियो में रवि के पेट पर टांके दिखाई दे रहे हैं। इसी को देखकर परिवार के लोगों ने किडनी निकाले जाने की आशंका जताई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि टांके किस चिकित्सकीय प्रक्रिया के कारण लगाए गए थे।

रवि पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। परिजनों के मुताबिक उनके चार बड़े भाई मानसिक रूप से कमजोर हैं और होटल-ढाबे में काम कर किसी तरह परिवार का गुजारा करते हैं। ऐसे में रवि परिवार के लिए अहम सहारा थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी गहरा गया है।परिजनों ने केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी से हस्तक्षेप कर रवि का शव जल्द गांव लाने में मदद की गुहार लगाई है। जीतन राम मांझी वर्तमान में केंद्रीय MSME मंत्री हैं।

अब पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड और चिकित्सकीय जांच से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि रवि कुमार की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनके पेट पर टांके लगाए जाने की वास्तविक वजह क्या थी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार