Food Poisoning in Gayaji: गया में तिलक समारोह का भोज पड़ा भारी! 40 से ज्यादा लोग बीमार

Food Poisoning in Gayaji: गया के गुरुआ थाना क्षेत्र में तिलक समारोह के भोज के बाद 40 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। इसके पीछे फूड प्वाइजनिंग को अहम वजह माना जा रहा है।

Food Poisoning in Gayaji
फूड प्वाइजनिंग का शक!- फोटो : freepik

Food Poisoning in Gayaji: बिहार के गया जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां तिलक समारोह में भोज खाने के बाद करीब 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। मामला गुरुआ थाना क्षेत्र के धाना विगहा गांव का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गांव में एक तिलक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। भोज खाने के कुछ देर बाद कई लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत होने लगी। धीरे-धीरे लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

Diarch GO

इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण बीमार लोगों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ लेकर पहुंचे। कुछ लोगों का इलाज निजी क्लिनिक में भी कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर सक्रिय हो गई। चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों को अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस भेजी गई थी और सभी का इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है।

बीमार लोगों में कौन-कौन शामिल?

सीएचसी में मौजूद डॉक्टर नीतीश कुमार ने बताया कि बीमार लोगों में धाना विगहा गांव की 45 वर्षीय सुनीता देवी, 44 वर्षीय प्रेमनी देवी, 17 वर्षीय रौशन कुमार, 22 वर्षीय आनंद कुमार, 45 वर्षीय रमेश राम, 28 वर्षीय राहुल राज, 30 वर्षीय आकाश कुमार, 25 वर्षीय कुंदन कुमार और 10 वर्षीय अंकुश कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।

NSIT
Nsmch