Vijay Kumar Sinha: गया में डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू, कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने किसानों को दिया बड़ा संदेश

Vijay Kumar Sinha: गया के वजीरगंज में कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एग्रीस्टैक के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू किया। किसानों ने बिस्कोमान भवन बनाने की मांग रखी।

Vijay Kumar Sinha

Vijay Kumar Sinha: गया जिले के वजीरगंज प्रखंड में शनिवार को कृषि के क्षेत्र में नई पहल की शुरुआत हुई। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वजीरगंज पहुंचकर एग्रीस्टैक योजना के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

खेतों में लगी फसलों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

डिजिटल क्रॉप सर्वे के जरिए किसानों के खेतों और उनमें लगी फसलों की जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज की जाएगी। इससे सरकार को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस इलाके में कौन-सी फसल कितने क्षेत्र में उगाई जा रही है। डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होने से कृषि योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलने की उम्मीद है। किसानों को भी उम्मीद है कि सरकारी योजनाओं और दूसरी कृषि सुविधाओं का लाभ सही लोगों तक अधिक पारदर्शी तरीके से पहुंच सकेगा।

Diarch GO

किसानों ने बिस्कोमान भवन की मांग उठाई

कार्यक्रम के दौरान वजीरगंज के किसानों ने कृषि मंत्री के सामने स्थानीय समस्याएं भी रखीं। किसानों ने बिस्कोमान भवन के निर्माण की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि वजीरगंज क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग खेती पर निर्भर हैं। खाद, बीज और दूसरी जरूरी कृषि सामग्री के लिए उन्हें कई बार दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर बिस्कोमान भवन बनने से किसानों को इन सुविधाओं के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। किसानों ने कृषि मंत्री से इस मांग पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया पारसनाथ सिंह, पिन्टू सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंहा, सुरेंद्र सिंह, रामसनेही सिंह, निवास सिंह, अरविंद सिंह और संजय सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। डिजिटल क्रॉप सर्वे की शुरुआत को वजीरगंज में खेती से जुड़ी सरकारी योजनाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

गया से प्रेम की रिपोर्ट