LATEST NEWS

  • Patna on Alert
  • Patna Protest: पटना में चुनाव आयोग कार्यालय के घेरने निकले CPM के लोग, पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग के साथ

  • IGIMS Patna ragging case
  • IGIMS पटना में रैगिंग के आरोप में 3 MBBS छात्रों पर बड़ी कार्रवाई, हॉस्टल खाली करने का आदेश,

  • Nalanda Cop Death
  • Bihar Crime:सिपाही की मौत का बड़ा खुलासा, महिला दारोगा पुष्पा समेत 5 गिरफ्तार, तस्करों की फायरिंग की रची

  • Raghopur Boat Tragedy
  • 13 बच्चों की मौत के बाद नहीं पहुंचे सीएम सम्राट .... शिक्षक रौशन आनंद खूब भड़के, चिराग पासवान

  • Mother and Newborn Die
  • Bihar News: प्रसव के बाद मां-बच्चे की मौत से मचा कोहराम, आक्रोशित लोगों नें शव रखकर सड़क किया

Bihar News : गयाजी में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, डीसीएम ट्रक पर लोड लाखों रूपये की विदेशी शराब किया जब्त, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

Bihar News : गया जिले में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है........पढ़िए आगे

Bihar News : गयाजी में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवा
विदेशी शराब बरामद - फोटो : MANOJ

GAYAJI : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से गया जिले के उत्पाद विभाग ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के डोभी थाना क्षेत्र स्थित समेकित जांच चौकी पर चलाए गए एक विशेष जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक संदिग्ध डीसीएम ट्रक को अंतर्राज्यीय सीमा पर रोककर तलाशी ली, जिसमें से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

तिरपाल के नीचे छिपाई गई थी 296 कार्टन शराब

उत्पाद विभाग की टीम ने जब डीसीएम ट्रक (पंजीकरण संख्या: BR-01GR-0430) की गहन तलाशी ली, तो ट्रक के डाले के ऊपर तिरपाल से ढकी प्लास्टिक शीट के नीचे छिपाकर रखी गई अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। जब्त की गई शराब में कुल 296 कार्टन शामिल हैं, जिनमें कुल 10,656 बोतलें भरी हुई थीं। मापन के अनुसार, जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 2,610.720 लीटर आंकी गई है।

Diarch GO

हिमाचल प्रदेश का तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब की इस बड़ी खेप को ढोने के आरोप में मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला स्थित टिक्कर थाना क्षेत्र के निवासी 28 वर्षीय दीपक थापा के रूप में की गई है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले में जांच जारी, जल्द सौंपा जाएगा आरोप पत्र

उत्पाद विभाग द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुलिस शराब नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं तक पहुँचने के लिए विभिन्न साक्ष्यों को खंगाल रही है।

NSIT
Nsmch

शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी

जिले में उत्पाद विभाग की इस त्वरित कार्रवाई को शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि शराब की यह विशाल खेप किस राज्य से बिहार में दाखिल कराई जा रही थी और इसे राज्य के किन इलाकों में खपाने की योजना थी।

मनोज की रिपोर्ट