LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News : गया में फल्गु नदी के बीच किसानों ने दिया धरना, सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने और 'बीथो बियर बांध' के निर्माण की उठाई मांग

Bihar News : बिहार के गया जिले में 'फल्गु नदी बचाओ, किसानों के खेतों में पानी पहुंचाओ' अभियान के तहत सोमवार को भींदासपुर गांव के समीप किसानों ने एक अनोखा प्रदर्शन किया......पढ़िए आगे

Bihar News : गया में फल्गु नदी के बीच किसानों ने दिया धरना,
नदी में धरना - फोटो : MANOJ

GAYAJI  : बिहार के गया जी के फल्गु नदी बचाओ, किसानों के खेतों में पानी पहुंचाओ अभियान के तहत सोमवार को भींदासपुर गांव के समीप किसानों ने फल्गु नदी के बीच धरना देकर सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने और नदी एवं नदी से निकले पारंपरिक सिंचाई के साधनों  के संरक्षण की मांग उठाई। पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित धरना में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और सरकार से बीथो बियर बांध के शीघ्र निर्माण, नदी में आने वाले पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाने तथा नदी किनारे हो रहे कटाव पर तत्काल स्थायी रोक लगाने की व्यवस्था करने की मांग की। 

किसान नेता सह समाजसेवी विजय शर्मा ने कहा कि वर्षों से लंबित बीथो बियर बांध परियोजना केवल आश्वासनों तक सीमित है। अब बिहार सरकार को इसे धरातल पर उतारने की जरूरत है। उन्होंने गया और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसदों के साथ-साथ अतरी, बेलागंज और मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायकों से इस दिशा में गंभीर पहल करने की अपील की। 

युवा किसान बंटू शर्मा ने कहा कि परंपरागत सिंचाई योजनाएं बदहाल हो चुकी हैं, जिससे खेती के साथ-साथ ग्रामीण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। फल्गु नदी से निकलने वाली पईनों का अब तक जीर्णोद्धार नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नदी के कटाव से किसानों की उपजाऊ जमीन और कई गांवों पर खतरा मंडरा रहा है, इसलिए जिला प्रशासन को स्थायी समाधान करना चाहिए। 

पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट के संयोजक रविशंकर कुमार ने कहा कि गया और जहानाबाद के किसानों के लिए फल्गु नदी का पानी किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने मांग की कि बिहार सरकार आगामी मानसून सत्र में बीथो बियर बांध निर्माण की घोषणा कर कैबिनेट से मंजूरी दिलाए और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी को ई-मेल के माध्यम से ज्ञापन भी भेजा गया है तथा जल्द ही किसान महापंचायत आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। धरना में बबलू शर्मा, कुणाल किशोर, योगी धनंजय शर्मा, मोहन वर्मा, संजीत कुमार, शिवपूजन कुमार, राकेश शर्मा, कमलेश शर्मा, राजीव कुमार, मनोज दास, मधेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट