LATEST NEWS

  • अमित शाह ने यमुना सफाई के लिए 8,941 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का किया शुभारंभ; मई 2029 तक नदी को पूरी तरह साफ करने का संकल्प
  • अमित शाह ने यमुना सफाई के लिए 8,941 करोड़ रुपये की 43 परियोजनाओं का किया शुभारंभ; मई 2029

  • Facebook Fraud
  • Facebook Fraud: फेसबुक पर फर्जी लॉटरी के जाल में फंसे बुजुर्ग, किस्तों में गंवाए 16 लाख रुपये

  • Fuel Price In Dubai
  • Fuel Price In Dubai: दुबई में पेट्रोल महंगा होने की वजह क्या है? जानें भारत से कीमतों का

  • सोने की चमक, हीरों की दमक… दिवाली पर सागरमल के खास ऑफर्स!
  • सोने की चमक, हीरों की दमक… दिवाली पर सागरमल के खास ऑफर्स!

  • MLC Election : पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद, डीएम ने एसएसपी ने मतदान कर्मियों को दिए कई निर्देश
  • MLC Election : पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद, डीएम ने

गया सदर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन का चुनाव संपन्न, मंजू कुमारी बनीं अध्यक्ष

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका कर्मचारी यूनियन संघ, गया सदर प्रखंड का चौथा संविधान सम्मेलन एवं त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में मंजू कुमारी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया....

गया सदर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन का चुनाव संपन्न, मंज
गया सदर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन की मंजू कुमारी बनीं अध्यक्ष- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका कर्मचारी यूनियन संघ, गया सदर प्रखंड का चौथा संविधान सम्मेलन एवं त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनावी प्रक्रिया के तहत पुराने पदाधिकारियों के कार्यकाल को समाप्त करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से नए संगठन का गठन किया गया। सम्मेलन में प्रखंड भर की सेविकाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें नामांकन के उपरांत सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया गया कि मंजू कुमारी को गया सदर प्रखंड का नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मधु कुमारी को प्रखंड मंत्री और सुमन कुमारी को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे आंगनबाड़ी कर्मियों के अधिकारों की रक्षा और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करेंगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य अध्यक्ष अनीता झा ने संगठन की शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं की मजबूती संगठन के विस्तार में ही निहित है। उन्होंने कहा कि जब तक संगठन गांव-गांव तक सशक्त नहीं होगा, तब तक महिलाओं का शोषण और उत्पीड़न समाप्त करना कठिन है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में पूरे राज्य में संगठन विस्तार अभियान चलाया जा रहा है।

जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद कुमार ने चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि संघ के नियमानुसार प्रत्येक तीन वर्ष पर चुनाव कराना अनिवार्य है। प्रखंड स्तर पर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिला और फिर राज्य स्तरीय चुनाव आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गया सदर शाखा का यह पहला चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफल रहा, जिसमें स्थानीय सेविका-सहायिकाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया।

NSIT
Nsmch

सम्मेलन के दौरान केवल चुनावी प्रक्रिया ही नहीं हुई, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा आंगनबाड़ी सेवाओं में किए गए हालिया संशोधनों के विरोध में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया। यूनियन के नेताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि मानदेय और कार्यदशाओं में सुधार सहित सेविका-सहायिकाओं के हितों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष भविष्य में भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत फूल-मालाओं के साथ किया गया।

मनोज कुमार की रिपोर्ट