Bihar Politics:डिप्टी CM बनने के बाद पहली बार गया पहुंचे विजय कुमार चौधरी, शराबबंदी पर दिया ये बड़ा बयान

Bihar Politics:बिहार में शराबबंदी को लेकर डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने तस्वीर स्पष्ट कर दिया है....

Deputy CM Visit Shrine Offering Big Remarks on Liquor Ban
शराबबंदी कानून पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान- फोटो : reporter

Bihar Politics:नई सरकार के गठन के बाद पहली बार बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी गयाजी पहुंचे, जहां उन्होंने गेवाल बिगहा स्थित खानकाह की मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगी। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम में राजनीतिक गर्माहट भी देखने को मिली।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि एनडीए वहां मजबूत स्थिति में है और जीत की ओर बढ़ रहा है। उनका यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।बिहार में शराबबंदी को लेकर उन्होंने साफ कर दिया कि सरकार इस नीति से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जो कानून पहले से लागू है, उसे और सख्ती से लागू किया जाएगा। यह संकेत साफ है कि नई सरकार शराबबंदी पर अपने रुख को और कड़ा करने के मूड में है।

Diarch GO

गया पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम ने धार्मिक आस्था के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मजार पर चादरपोशी के दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और अमन-चैन की कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे माहौल खासा उत्साहित नजर आया।

पटना में नई सरकार के गठन के बाद हुए पहले एनकाउंटर के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि एनकाउंटर किसी सरकार को देखकर नहीं होता, बल्कि परिस्थितियों और अपराध की प्रकृति को देखकर कार्रवाई की जाती है। उनका यह बयान कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की नीति को स्पष्ट करता है।

NSIT
Nsmch

डिप्टी सीएम का यह दौरा न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, बल्कि इसमें राजनीतिक संदेश भी साफ तौर पर नजर आया सरकार अपने एजेंडे और फैसलों को लेकर पूरी तरह सक्रिय और स्पष्ट है। 

रिपोर्ट- मनोज कुमार