LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar News: जमुई की घटना पर कांग्रेस का हल्लाबोल, दोषियों को फांसी की मांग से गरमाया माहौल

Bihar News: जमुई की घटना के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Gaya Congress Protest Over Jamui Incident Seeks CM's Resigna
जमुई की घटना पर कांग्रेस का हल्लाबोल- फोटो : reporter

Bihar News: गयाजी में जमुई की घटना के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांधी मैदान के पांच नंबर गेट पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित धरना-प्रदर्शन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने दोषियों को फांसी की सजा देने और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग उठाई। बिहार कांग्रेस ने जमुई की घटना को लेकर 22 सितंबर को जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया था।

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि छात्राओं के साथ ऐसी घटना को अंजाम देने वालों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के पूर्व में कानून-व्यवस्था को लेकर दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि अब सरकार को अपनी जिम्मेदारी स्पष्ट करनी चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश सचिव रणजीत कश्यप ने भी जमुई की घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार को जवाबदेही तय करनी चाहिए।

धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मामले में त्वरित जांच तथा कठोर कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर, पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई जारी है। रिपोर्टों के अनुसार तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए SIT गठित की गई है।

NSIT
Nsmch

प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार, विजय कुमार मित्तू, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, रणजीत कश्यप, विद्या शर्मा, धर्मेंद्र निराला, सुनील पासवान, राज कपूर गुप्ता, प्रदीप शर्मा, धीरज वर्मा, इंदल पासवान, संजीव सिंह, शंभू शरण सिंह, शिवनाथ प्रसाद, शमी अहमद, ताजुद्दीन और ज्ञानेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।जमुई की घटना को लेकर बिहार में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। विपक्षी दल कानून-व्यवस्था और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सरकार से जवाब मांग रहे हैं, जबकि सत्तापक्ष की ओर से दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार