LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

Bihar News : गयाजी में भुइयां-मुसहर सम्मेलन का हुआ आयोजन, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, 1.90 लाख रुपये के वादे पर घेरा

Bihar News : गया जिले के महमन्ना गांव में भुइयां-मुसहर सम्मेलन और झूमर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.....पढ़िए आगे

Bihar News : गयाजी में भुइयां-मुसहर सम्मेलन का हुआ आयोजन, ते
भुइयां-मुसहर सम्मेलन का आयोजन - फोटो : MANOJ

GAYAJI : जिले के टिकारी के महमन्ना में रविवार को भुइयां-मुसहर सम्मेलन और झूमर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे। उन्होंने भुइयां-मुसहर समाज के मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला। साथ ही लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में समाज के लिए किए गए कामों को गिनाया। यह सम्मेलन मांझी समाज के नेता भोला मांझी के पिता महेश मांझी की पुण्य तिथि के मौके पर आयोजित किया गया। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार थी, तब भुइयां-मुसहर समाज के लिए बढ़-चढ़कर काम किया गया। समाज के लोगों को आगे लाने का प्रयास हुआ। शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किए गए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में भुइयां-मुसहर समाज खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। सरकार की योजनाओं और घोषणाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच रहा है। तेजस्वी ने सरकार की एक घोषणा को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 1 लाख 90 हजार रुपए देने की बात कही थी। अब सवाल है कि वह पैसा कहां गया। समाज के लोगों को इसका जवाब मिलना चाहिए। 

उन्होंने रोजगार और शिक्षा का मुद्दा भी उठाया। कहा कि समाज के युवाओं को रोजगार चाहिए। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले। स्वास्थ्य की सुविधा मिले। सिर्फ घोषणा से काम नहीं चलेगा। जमीन पर इसका असर दिखना चाहिए। तेजस्वी ने महमन्ना क्षेत्र की समस्याओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महमन्ना, टिकारी का काफी सुदूर इलाका है। विकास की दौड़ में यह क्षेत्र पीछे है। यहां मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए उनकी ओर से जो भी संभव होगा, किया जाएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भुइयां-मुसहर समाज के लोग पहुंचे थे। लोगों ने तेजस्वी यादव को सुना। इस दौरान स्थानीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। क्षेत्रीय विधायक अजय दांगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नेता प्रतिपक्ष के सामने क्षेत्र की समस्याओं को रखा गया है। उन्होंने भरोसा दिया है कि आने वाले दिनों में इन समस्याओं को विधानसभा के सदन में उठाया जाएगा। क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, जिलाध्यक्ष सुभाष यादव, भोला मांझी सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट