LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : गयाजी में झाड़ू गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां, 8 से 10 लाख का सामान जलकर हुआ राख

Bihar News : बिहार के गयाजी शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक झाड़ू गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में 8 से 10 लाख का सामान जलकर राख हो गया......पढ़िए आगे

Bihar News : गयाजी में झाड़ू गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर
झाड़ू गोदाम में लगी आग - फोटो : SOCIAL MEDIA

GAYAJI : बिहार के गयाजी शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गाबाड़ी मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक झाड़ू गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि गोदाम में रखा लगभग 8 से 10 लाख रुपये मूल्य का झाड़ू जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम तुरंत एक्शन में आई और घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू किया गया।

गनीमत यह रही कि सही समय पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की इस त्वरित कार्रवाई की वजह से आग को घनी आबादी वाले इस मोहल्ले के आसपास के घरों में फैलने से रोक दिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

घटना के कारणों को लेकर बताया जा रहा है कि झाड़ू गोदाम के ऊपर करकट (एस्बेस्टस) बिछाने का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां वेल्डिंग मशीन से लोहे की वेल्डिंग की जा रही थी। वेल्डिंग के दौरान निकली तेज चिंगारी सीधे नीचे गोदाम में रखे सूखे झाड़ूओं पर जा गिरी। झाड़ू ने तुरंत आग पकड़ ली और कुछ ही मिनटों में पूरा गोदाम आग की लपटों से घिर गया।

पीड़ित व्यवसायी गोपाल पांडे ने बताया कि यह झाड़ू का गोदाम उनका है और उन्होंने महज दो महीने पहले ही इस जगह को किराए पर लिया था। उन्होंने मकान मालिक द्वारा ऊपर कराए जा रहे वेल्डिंग कार्य को ही इस अग्निकांड की वजह बताया। गोपाल पांडे के अनुसार, इस हादसे में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है और उनका सारा स्टॉक जलकर बर्बाद हो गया है।

NSIT
Nsmch

इस भीषण अग्निकांड के चलते इलाके में करीब 1 घंटे तक पड़ोसियों और स्थानीय लोगों के बीच चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोग अपने घरों को बचाने की चिंता में जुट गए थे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस पूरे हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि (जान-माल का नुकसान) नहीं हुई। फिलहाल फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया है। 

मनोज की रिपोर्ट