LATEST NEWS

  • Vaishali Police Seize Firecrackers
  • Bihar Crime: वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 20 लाख के अवैध पटाखे बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

Road Accident News - गया में दो बाइक के बीच आमने सामने की हुई टक्कर, एक की हुई मौत, 3 युवक गंभीर रूप से हुए जख्मी

Road Accident News - गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई । घटना को लेकर बताया जा रहा है कि काली मन्दिर समीप मुख्य मार्ग पर दो बाइक के बीच आमने सामने टक्कर हो गयी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की घटनास

 Road Accident News - गया में दो बाइक के बीच आमने सामने की ह

Gaya news - बोधगया थाना इलाके के काली मन्दिर समीप मुख्य मार्ग पर दो बाइक के बीच आमने सामने टक्कर हो गयी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दूसरे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल है। मृत युवक की पहचान चाकंद थाना इलाके के रहने वाले राकेश कुमार दुबे के रूप में की गई है। आस पास के लोगो के अनुसार बाएं तरफ सड़क खराब रहने के कारण ये घटना हुई है।दोनो बाइक आमने सामने से तेज गति से आ रहे थे। 

इसी बीच जोरदार टक्कर हुई थी। तीनों घायल युवकों को मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में रेफर किया गया है। जहां से एक युवक की स्थिति गंभीर रहने के कारण पटना रेफर किया गया है। घायलों में मोचारिम निवासी साजन कुमार, राकेश कुमार और विद्यानंद कुमार शामिल है। 

इस घटना के बाद बोधगया थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल में दाखिला कराया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक  राकेश कुमार दुबे बोधगया में रहकर टूरिस्ट वाहन चलाता था। अपने काम से छुट्टी के बाद वे अपना ससुराल नेवतापुर जा रहा था। इसी दौरान सड़क दुर्घटना हुई है।

गया से संतोष की रिपोर्ट