LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Sonu Sood in Bihar : सोनू सूद आ रहे हैं बिहार, लहराएंगे 'फतेह' का झंडा, बॉलीवुड एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

'सोच रहा हूँ बिहार में आकर फतेह का झंडा लहरा दिया जाए । का क़हत हो भैया?' बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बिहार आ रहे हैं. सोनू सूद ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी.

Sonu Sood
Sonu Sood in Bihar/Fateh- फोटो : news4nation

Sonu Sood in Bihar: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बिहार आ रहे हैं. सोनू सूद ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इसका संकेत दिया. उन्होंने कहा कि 'सोच रहा हूँ बिहार में आकर फतेह का झंडा लहरा दिया जाए । का क़हत हो भैया?' सोनू सूद की इस घोषणा से यह तय है कि वे जल्द ही बिहार आने की योजना बना रहे हैं. उनका बिहार आना कई मायनों में खास है क्योंकि सोनू सूद की नई फिल्म आ रही है. 


सोनू सूद का बिहार आने का कार्यक्रम किस दिन का होगा और वे कहां आएंगे इसे लेकर उन्होंने फ़िलहाल कोई खुलासा नहीं किया है. लेकिन सोनू सूद निर्देशित पहली फिल्म ‘फतेह’ का टीजर ‘पुष्पा 2: द रूल’ के साथ आ गया है जो गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. ऐसे में उम्मीद है कि वे अपनी फिल्म फतेह के प्रमोशन के सिलसिले में पटना आ सकते हैं. कुछ दिनों पूर्व ही पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन भी पटना आए थे जिसमें हजारों की भीड़ जुटी थी. 

Diarch GO


वहीं ‘फतेह’ का टीजर जारी होने पर सोनू सूद ने कहा कि "फतेह के साथ पहली बार निर्देशक की कुर्सी पर बैठना जुनून और उद्देश्य की यात्रा रही है. यह एक्शन गाथा डिजिटल दुनिया की छाया में लड़ी गई अनदेखी लड़ाइयों की ओर ध्यान आकर्षित करती है." अब उन्होंने बिहार में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए आने के संकेत दिए हैं. इसलिए उन्होंने विशेष बिहारी अंदाज में कहा है कि 'सोच रहा हूँ बिहार में आकर फतेह का झंडा लहरा दिया जाए । का क़हत हो भैया?'

बॉलीवुड को नई राह दिखाने

दरअसल, अल्लू अर्जुन के पटना में आकर ‘पुष्पा 2: द रूल’ का प्रमोशन करना बॉलीवुड को नई राह दिखाने वाला रहा है. अब्ब तक बिहार में आकर अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने से बॉलीवुड के अदाकार बचते रहे हैं. ऐसे में अल्लू अर्जुन ने उस परिपाटी को तोड़ा और अब सोनू सूद भी बिहार आने के लिए तैयार दिख रहे हैं. सोनू सूद के अनुसार 'फतेह' साहस, दृढ़ता और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक मनोरंजक कहानी है. यह कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों द्वारा अनुभव किए गए साइबर अपराध के वास्तविक जीवन के उदाहरणों पर आधारित है.

NSIT
Nsmch

सोनू बने बिहारियों के हीरो 

कोविड-19 महामारी के दौरान सोनू सूद ने मुंबई में फंसे बिहार, पूर्वांचल और पूर्वी राज्यों के लोगों की जमकर मदद दी थी. उनके सहयोग से बड़ी संख्या में बिहार के लोग अपने घरों तक लौटे थे. अब उसी कड़ी को जोड़ते हुए इसे रुपहले पर्दे पर फतेह के रूप में फिल्माया गया है. शक्ति सागर प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित, ‘फतेह’ में सोनू सूद जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए दिखाई देंगे.


फतेह के लिए पूजा अर्चना 

इस फिल्म के लिए फोटोग्राफी के निर्देशक, शोध टीम और एक्शन कोरियोग्राफर सहित हॉलीवुड के कुछ प्रमुख नामों को शामिल किया गया है. हाल ही में, सोनू ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना की. पूजा-अर्चना करने के बाद, सोनू ने कहा कि उन्होंने महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद अपनी आगामी फिल्म ‘फतेह’ पर काम करना शुरू कर दिया है. अब सोनू सूद ने बिहार आने की बातें कहीं हैं.