LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

SAHARSA NEWS - जागरण के नाम पर स्टेज पर कराया बार बालाओं का डांस, थानाध्यक्ष बोले - सांस्कृतिक कार्यक्रम की ली थी अनुमति

 bar dancers in jagran from saharsa

SAHARSA - जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में विजयादशमी के मौके पर जागरण के सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर स्टेज से अश्लील गीतों पर फुहर डांस का आयोजन किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हैरानी का बात यह है कि इस फुहड़ डांस प्रोग्राम के लिए थाने से अनुमति भी मिली थी। जिसके बाद अब थाने ने अपनी सफाई में कहा कि समिति ने सांस्कृति कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी, इसलिए परमिशन दी गई थी।

यह कार्यक्रम थाने से महज 100 मीटर के दूरी पर दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ है। दुर्गा पूजा समिति की ओर से मैया जागरण को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किए जाने की जानकारी थाने को दी गयी और इस बाबत थाना की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने की परमिशन भी दी गई। लेकिन दुर्गा पूजा समिति की ओर से फुहड़ गीतों पर बार-बालाओं के ठुमके लगाए गए।

वहीं दर्शकों में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस डांसरों का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो कि इलाके में वायरल हो गया। अब यह वीडियो जागरण के नाम पर अश्लील गानों का खूब चर्चा हो रहा है।

इधर सोनवर्षा कचहरी के थाना अध्यक्ष अंजली भारती ने कहा कि थाने से संस्कृति कार्यक्रम के आयोजन को लेकर परमिशन ली गई थी। अश्लील गाने के वीडियो वायरल मामले में जानकारी नहीं है। मामले में वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी।

NSIT
Nsmch