LATEST NEWS

  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
  • वैशाली में गल्ला व्यवसायी से डेढ़ लाख नकद और बाइक की लूट, दो बाइक पर सवार पांच हथियारबंद

  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन योजना से बनीं आत्मनिर्भर
  • Bihar News : शिवहर की दो महिलाओं ने पेश की मिसाल, आरसेटी की ट्रेनिंग और मुफ्त सिलाई मशीन

  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने व कैश बरामद
  • पटना में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश : सरगना 'लंगड़ा' और महिला समेत 5 गिरफ्तार, लाखों के गहने

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में नहीं घसीटा जा सकता
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने सरकारी अधिकारियों को दी बड़ी राहत, कहा बिना अनुमति आपराधिक मुकदमों में

  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
  • जीत दर्ज करने के बाद नीरज कुमार ने लिया नीतीश कुमार का आशीर्वाद, जद (यू) कार्यालय पहुंचने पर

Pushpa 2 trailer Launch: पटना दिखा 'पुष्पा' का जलवा, तस्वीरों में देखिए पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्चिंग का पूरा इवेंट, बिहार के फैंस ने जीता साउथ के सुपरस्टार का दिल...

Pushpa 2 trailer Launch: पटना के गांधी मैदान में रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। साउथ के दो सुपरस्टार पहली बार बिहार पहुंचे। आप यहां तस्वीरों में देखिए पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्चिंग का पूरा इवेंट...

 Pushpa 2
Pushpa 2 trailer Launch - फोटो : Meow Studio By Saurav Anuraj

Pushpa 2 trailor Launch:  पटना के गांधी मैदान में रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। साउथ के दो सुपरस्टार पहली बार बिहार पहुंचे। ये दोनों सुपरस्टार कोई और नहीं अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना थे। दोनों सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म पुस्पा-2 का ट्रेलर लॉन्च करने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पटना पहुंचे। तस्वीरों में पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्चिंग का पूरा इवेंट देखिए....

इस दौरान पूरे पटना ने बड़े जोर शोर से अपने पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन का स्वागत किया। लाखों लोगों की भीड़ पटना के गांधी मैदान में उमड़ी थी। भीड़ में से सिर्फ एक ही अवाज ऊंच रही थी पुष्पा छुकेगा नहीं..

बता दें कि, अल्लू अर्जुन की पहली फिल्म पुष्पा का यह फेमस डॉयगॉल था जिसके फैंस दिवाने हैं, लेकिन बिहार ने सुपरस्टार पुष्पा को इतना प्यार दिया कि उन्होंने अपने दर्शकों का झुक कर अभिनंद किया।

NSIT
Nsmch

वहीं पटना में पुष्पा 2 के ट्रेलर लांच के मौके पर अल्लू अर्जुन ने बिहार की जनता के बीच हिंदी में बात की। हालांकि हिन्दी में अच्छी तरह से बात नहीं करने के लिए उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगी। उन्होंने इस दौरान बिहार की जनता का शुक्रिया अदा किया।

अल्लू अर्जुन ने कहा कि पहली बार बिहार आया हूं, आपने बहुत प्यार दिया। पुष्पा में मेरा डॉयलॉग है कि पुष्पा कभी झुकेगा नहीं, लेकिन पटना में जिस तरह से आप लोगों ने प्यार दिया, उसके बाद पुष्पा आज झुक गया है।
अल्लू अर्जुन ट्रेलर लांच के मौके पर जुटी भीड़ देख कर अभिभूत नजर आए। उन्होंने ट्रेलर रिलीज के सक्सेस के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। साथ ही बिहार पुलिस को भी सहयोग के लिए धन्यावाद दिया।

वहीं इस दौरान रश्मिका मंदाना के लिए पटना की जनता बेकाबू दिखी। उनकी एक झलक पाने के  लिए फैंस बेताब थे। वहीं रश्मिका ने मंच पर आते ही नमस्ते पटना कहा। इस दौरान सभी फैंस ने अभिनेत्री का स्वागत किया।  

बता दें कि पुष्पा की सफलता के दो साल के बाद पुष्पा-2 दर्शकों के बीच आ रही है। पुष्पा-2 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। दोनों सुपरस्टार्स ने अपनी फिल्म को देखने और उसे अधिक से अधिक प्यार देने की अपील की।  

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा थे।

पुष्पा-2 ट्रेलर लॉचिंग की ये शानदार तस्वीरें सौरभ अनुराज(meow studio) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। फैंस इन तस्वीरों को बहुत प्यार दे रहे हैं।

समारोह को यादगार बनाने को लेकर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता। अक्षरा ने कहा कि बिहारियों के लिए गर्व की बात है कि दक्षिण भारत के सुपर स्टार का बिहार आना हुआ।