LATEST NEWS

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

PUSHPA 2 TRAILER LAUNCH - पटना में होगा पुष्पा 2 का ट्रेलर लांच, अल्लू अर्जुन और रश्मिका इसी महीने आ सकते हैं पटना

PUSHPA 2 TRAILER LAUNCH - अल्लू अर्जन अपनी फिल्म पुष्पा 2 के ट्रेलर लांच के लिए पटना आ सकते हैं, उनके साथ रश्मिका मंदाना भी पटना आएंगी। बताया जा रहा है कि 15 नवंबर के आसपास के फिल्म का ट्रेलर लांच होगा।

PUSHPA 2 TRAILER LAUNCH - पटना में होगा पुष्पा 2 का ट्रेलर ल

PATNA - अल्लू अर्जुन की बहुप्रतिक्षित फिल्म पुष्पा 2 के रिलीज होने में अब एक महीने का समय बाकी रह गया है। ऐसे में अब फिल्म के प्रमोशन और ट्रेलर लांच को लेकर मेकर्स ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म के प्रमोशन के लिए छह शहरों को चुना गया है। इन छह शहरों में पटना भी शामिल है। 

बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन खुद इस दौरान पटना आ सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पटना में ही फिल्म का पहला ट्रेलर लांच किया जा सकता है। जो कि इसी महीने के 15 तारीख  के आसपास ट्रेलर को रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक इसको लेकर अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर अल्लू अर्जुन पटना आते हैं यह न सिर्फ उनके फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा, बल्कि बिहार में फिल्मों की शूटिंग के लिए नए रास्ते भी खोलेगा।

Diarch GO

पटना के अलावा जिन शहरों में पुष्पा 2 का प्रमोशन किया जाना है, उनमें कोच्चि, चेन्नई, बेंग्लुरु, मुंबई और हैदराबाद शामिल है। पटना को छोड़कर बाकी सभी शहर बड़े मेट्रो सिटी हैं। ऐसे में ट्रेलर लांच करने के लिए मेकर्स का पटना चुनना भी हैरान करनेवाला फैसला है। 

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' रिलीज के लिए तैयार है। एक महीने बाद, आज ही के दिन ये फिल्म सिनेमाघरों में आ रही है और मेकर्स इतिहास रचने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। फिल्म का जोरशोर से प्रमोशन करने के लिए अल्लू अर्जुन भी मैदान में आ रहे हैं। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि जल्द ही वो रश्मिका के साथ 6 शहरों में निकलेंगे और ये भी संभव है कि पटना में इसका ट्रेलर लॉन्च किया जाए।

NSIT
Nsmch

बता दें पुष्पा 2 5 दिसंबर को फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी। मेकर्स इस फिल्म को इंडियन सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनाना चाहते हैं. वहीं फैंस को भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।