LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Pawan singh new song - पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना 'बियाहल महिला' ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Pawan singh new song भोजपुरी संगीत की दुनिया के पावर स्टार पवन सिंह का नया गान बियाहल महिला रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही यू-ट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड करने लगा है। पवन सिंह के नए गाने ने 24 घंटे में एक मिलियन व्यूज हासिल कर लिया है।

बियाहल महिला
पवन सिंह का नया गाना रिलीज- फोटो : NEWS4NATION

PATNA - भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के लिए यह साल बेहद ख़ास रहा है. जहाँ एक ओर उनका सिक्का बॉलीवुड में भी खूब चला, वहीं भोजपुरी जगत में उनका जलवा कायम रहा है. यही वजह है कि आज भी उनका गाना “बियाहल महिला” ने रिलीज होने के साथ धमाल मचा दिया है. इस गाने को पहले ही दिन 1 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है. यह पवन सिंह के पावर का ही कमाल है, जिसका जादू ना सिर्फ उनके फैन्स, बल्कि भोजपुरी गाने को पसंद करने वाले तमाम ऑडियंस के सर चढ़ कर बोल रहा है. 

गाना “बियाहल महिला”  सुर म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की स्टार फिमेल सिंगर शिल्पी राज ने प्लेबैक सिंगिंग किया है. दोनों के आवाज की मिठास लोगों के दिल तक उतर रही है, इस गाने में पवन सिंह के साथ स्क्रीन पर पल्लवी सिंह नज़र आयीं हैं. दोनों की केमेस्ट्री गाने में सटीक बैठ रही है. यह गाना जितना म्यूजिकल हिट है, उतना ही इसका वीडियो एपियरेंस भी मजेदार है. यूँ कहें कि पवन सिंह का जादू गाने में खूब चला है, तो उनके साथ नज़र आने वाले कलाकारों का भी काम दर्शकों को पसंद आने वाला है. 

Diarch GO


लिंक : 


पवन सिंह ने भी गाना "बियाहल महिला" को लेकर कहा कि यह मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि इसे मेरे फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए बनाया गया है. मुझे खुशी है कि गाने को इतना प्यार मिल रहा है और पहले ही दिन लाखों लोग इसे देख चुके हैं. शिल्पी राज के साथ यह गाना एक बेहतरीन अनुभव था, और दोनों की आवाज़ का संगम लोगों को बहुत भा रहा है. वीडियो में मेरी और पल्लवी सिंह की केमिस्ट्री भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है. मैं अपने सभी फैंस का धन्यवाद करना चाहता हूँ जिन्होंने इस गाने को अपना प्यार दिया और उसे हिट बनाया.

NSIT
Nsmch


आपको बता दें कि गाना "बियाहल महिला" एक शादीशुदा महिला को लेकर बनायीं गई है, जिसके गीत लिखें प्रिंस प्रियदर्शी ने और इसे संगीतबद्ध किया है प्रियांशु सिंह ने. इस गाने के वीडियो निर्देशक विभांशु तिवारी हैं. कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. निर्माता सुरेन्द्र यादव हैं. डिजिटल हेड विक्की यादव हैं.