LATEST NEWS

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

Palak Tiwari: बिकनी में माँ श्वेता तिवारी से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आई पलक तिवारी, मालदीव में इब्राहिम संग कर रही एन्जॉय, देखिए तस्वीरें

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को लेकर बीते कुछ सालों से पलक तिवारी की डेटिंग की बातें चलते रही हैं. हालांकि पलक और इब्राहिम इससे इनकार करते रहे हैं. लेकिन अब दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिससे माना जा रहा कि दोनों में कुछ-कुछ हो रहा है

Palak Tiwari
Palak Tiwari/Ibrahim Ali Khan- फोटो : Social Media

Palak Tiwari: टीवी जगत की हसीन कलाकार श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को लेकर एक बड़ी खबर है. बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को लेकर बीते कुछ सालों से पलक तिवारी की डेटिंग की बातें चलते रही हैं. हालांकि पलक और इब्राहिम इससे इनकार करते रहे हैं. लेकिन अब दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिससे यह माना जा रहा है कि दोनों में कुछ-कुछ हो रहा है. दोनों भले ही एक दूसरे को अच्छे दोस्त बताते हों. लेकिन अब दोनों की मालदीव की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिससे लोगों का कहना हैं कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं. यह तस्वीर एक ही रिजॉर्ट की हैं. 

Diarch GO

पलक तिवारी फिलहाल मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं, जहां से वह लगातार अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. सभी तस्वीरों में पलक का ग्लमैरस अंदाज़ देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस का लुक देखकर लोग दीवाने हो रहे हैं.  पलक तिवारी ने 15 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में सिजलिंग फोटोज शेयर की थीं. जिसमें वह अंडरवाटर डाइव्स लगाते हुए और खाने का मजा लेते हुए नजर आईं. दूसरी ओर इब्राहिम ने भी मालदीव से अपने पूल डे और डिनर डेट की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. दोनों की फोटोज में फैंस ने समानताएं निकाली और उसके बाद लोगों ने कहा कि वो पक्का साथ हैं.

NSIT
Nsmch

इसी बीच सोशल मीडिया पर और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि दोनों सच में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. दरअसल, ये तस्वीरें मालदीव वेकेशन की हैं. पलक तिवारी पिंक कलर की बिकिनी में क्यूट स्माइल देती नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने कुछ वीडियो भी शेयर की हैं, जिनमें कुछ और हसीन पल कैद हैं. 

हाल ही में पलक तिवारी और इब्राहिम अली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं. इनमें दोनों के मैचिंग बैकग्राउंड ने फैंस का ध्यान खींचा. पोस्ट में पूल साइड पोज, फूड डिशेज और छुट्टियों के खास पल देखे जा सकते हैं. हालांकि, इब्राहिम ने अपनी तस्वीरों में लोकेशन का जिक्र नहीं किया है, लेकिन जिस पूल में पलक मजे ले रही हैं, वही पूल इब्राहिम की फोटो में भी दिख रहा है.