LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

Bhojpuri Song : बिहार को क्या सरकार के अफसर ही कर रहे बदनाम ! 'गोदी में लेके जनी खोदीं, ए जीजा जी... खुस करऽ ना, बाटे बहुते बेचैनी, महसूस करऽ ना... एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप में बजा अश्लीलता गाना , बेहद शर्मनाक

गाने की अश्लीलता को आप इन लाइनों से ही समझ सकते हैं - 'गोदी में लेके जनी खोदीं, ए जीजा जी... हट जइबू का, तू कोरा में से हट जइबू का? एक बेर छुइये देनी त, बोलऽ, घट जइबू का?.... अपना-हमरा में अंतर नइखीं देखत का? (अरे) ...

Asian Hockey Championship
Asian Hockey Championship - फोटो : Social Media

Bhojpuri Song : अश्लीलता के लिए बदनाम हो चुके भोजपुरी फिल्मों और गानों से बिहार की छवि भी धूमिल होती है. बावजूद इसके भोजपुरी गानों की अश्लीलता को दुनिया के सामने पड़ोसने में ही बिहार के कर्ताधर्ता अपना गर्व महसूस करते हैं. राजगीर में चल रहे एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप से जुड़ा ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गाने के बोल को सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए. वायरल वीडियो में भोजपुरी का एक गाना बज रहा है 'गोदी में लेकर जानी खो दी ए जीजा जी'. 

गाने की अश्लीलता को आप इन लाइनों से ही समझ सकते हैं - 'गोदी में लेके जनी खोदीं, ए जीजा जी...  हट जइबू का, तू कोरा में से हट जइबू का? एक बेर छुइये देनी त, बोलऽ, घट जइबू का?.... अपना-हमरा में अंतर नइखीं देखत का? (अरे) ... अरे-ना, ए जीजा, अभी हम बच्चा बानी जी, कुछ गड़बड़ ना करीं, उमरिया के कच्चा बानी जी.... खुस करऽ ना, तू मन मोरा खुस करऽ ना, बाटे बहुते बेचैनी, महसूस करऽ ना. 

Diarch GO

पवन सिंह का गाना : भोजपुरी फिल्मों से जुड़े गायक अभिनेता पवन सिंह और  शालिनी पर फिल्माया यह गाना करीब एक साल पहले का है. इस गाने के बोल को लेकर पहले ही कई सामाजिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी. अब इसी गाने को महिला एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप के मुकाबले के दौरान बजाया जा रहा है. गाने में झूमती चीयरलीडर्स भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए खूब कमर लचका रही है. हालाँकि अब इसे लेकर सोशल मिडिया पर लोगों ने आयोजकों को घेरा है. यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर बिहार की पहचान क्या अश्लील गाने ही हैं. 

इज्ज़त नहीं बढ़ेगी बिहार: पत्रकार पुष्य मित्र ने अपने एक्स पर लिखा है - दुखद है। बिहार के अधिकारी बेहतर संगीत का सेंस खो बैठे हैं। हैरत होती है कि इसी राज्य ने हाल ही में शारदा सिंहा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी। वहीं एक यूजर रंजन सिंह ने आपत्ति जताते हुए लिखा है - इंटरनेशनल अश्लिलता फेलाई जा रही है बिहार के द्वारा शर्मनाक ! जो इस तरिके का गाना बजा रहा है उस पर कारवाई किया जाए !  अश्लिल तारिके का अंतरराष्ट्रीय मैच में गाना बजाकर बिहार को कौन बदनाम कर रहा है.  सत्येंद्र यादव शक्ति ने लिखा है - पूरे बिहार और भारत का नाम बदनाम करेंगे  नीतीश चचा और स्टेडियम वाले। "गोदी में लेके जनि खोदी ये जीजा जी " अगर भोजपुरी संस्कृति और संगीतों को विश्व तक पहुँचाना ही था फूहड़ गानों की जगह भोजपुरी लोकगीतों को बजाते. ऐसे गानों से आपकी  इज्ज़त नहीं बढ़ेगी बिहार. 

NSIT
Nsmch

फूहड़ता ही उपलब्धि : दरअसल, बिहार में महिला एशियाई हॉकी चैम्पियनशिप चल रहा है. इसमें भारत सहित कुल छह देशों की महिला टीमें खेलने आई हैं. इस दौरान मनोरंजन के लिए चीयरलीडर्स भी अपना जलवा बिखेर रही हैं. लेकिन भोजपुरी के फूहड़ गानों के बजने के कारण अब आयोजक निशाने पर हैं. अपने मधुर गानों के लिए किसी दौर में मशहूर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अश्लीलता ही आयोजकों को परोसने के लिए मिली ... नतीजा है उन्होंने ... 'गोदी में लेके जनी खोदीं, ए जीजा जी' को ही बिहार के फिल्म जगत की पहचान बताकर पेश कर दिया.