LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Allu Arjun arrested - अल्लू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, वकील ने दिया शाहरुख खान का उदाहरण, मृत महिला का पति भी केस वापस लेने को तैयार

Allu Arjun arrested - 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजे गए एक्टर अल्लू अर्जुन को शाम होते होते ही हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने मामले की तत्काल सुनवाई करते हुए एक्टर की जमानत की मांग को मंजूर कर लिया।

Allu Arjun arrested - अल्लू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, वकील
अल्लू अर्जुन को मिली जमानत- फोटो : NEWS4NATION

N4N DESK  - दिन भर चले ड्रामे के बाद पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। इसके बाद उनके 14 दिन के न्यायिक हिरासत में नीचली अदालत के फैसले पर रोक लग गई है। माना जा रहा है कि आज ही अल्लू अर्जुन को रिहा किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ मामले में जिस महिला की मौत हुई थी, उसके पति ने भी केस वापस लेने की बात कही है।

हाईकोर्ट में हुआ शाहरुख खान का जिक्र

इससे पहले अल्लू अर्जुन की जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे वकीलों ने जज के सामने शाहरुख खान के एक मामले का उदाहरण दिया। वकील ने कहा, "पुलिस के निर्देशों में ऐसा कुछ नहीं था कि अभिनेता के आगमन से किसी की मौत हो सकती है। यह आम है कि अभिनेता अपनी फिल्मों के पहले शो में शामिल होते हैं। 

Diarch GO

 वकील ने शाहरुख खान के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के मामलों का हवाला दिया। शाहरुख पर गैर इरादतन हत्या का मामला तब दर्ज हुआ था, जब उनकी फिल्म रईस के प्रमोशन के दौरान भगदड़ मचने से मौतें हुई थीं। अदालतों ने यह पाया कि ऐसे मामलों में आरोप तभी टिकते हैं, जब मौतें सीधे तौर पर अभिनेता के लापरवाह और गलत कार्यों से जुड़ी हों।

सरकारी वकील ने दिया यह तर्क

सुनवाई में जज ने पूछा कि क्या एक्टर के खिलाफ BNS की धारा 105(B) और 108 के तहत केस दर्ज किया जा सकता है? क्या वह हुई घटना के लिए जिम्मेदार हैं? इसपर सरकारी वकील ने कहा कि अल्लू अर्जुन एक्टर जरूर हैं, लेकिन अब वह आरोपी हैं। सिर्फ उनकी मौजूदगी के कारण ही थियेटर में भारी भीड़ थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ।

NSIT
Nsmch

बता दें कि आज सुबह अल्लू अर्जुन को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें नीचली अदालत के सामने प्रस्तुत किया गया। जिसमें कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।