LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Amit Shah on CM Nitish: एनडीए में सीएम फेस को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, गठबंधन में सहनी और पारस को लेकर भी बोले... चिराग के समर्थन में उतरे

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने अब एक बड़ा बयान दिया है. वे जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के घर दही-चूड़ा भोज खाने गए थे. इस दौरान ही शाह ने बिहार एनडीए को लेकर बड़ा बयान दिया.

Amit Shah on CM Nitish
Amit Shah on CM Nitish- फोटो : news4nation

Amit Shah on CM Nitish: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर आए दिन बयानबाजी होती रहती है। बिहार एनडीए के नेता यह तो कहते हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा, लेकिन चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे? इस पर चुप्पी साध लेते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने अब एक बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान से जदयू नेताओं में बेचैनी बढ़ सकती है। 

'नीतीश कुमार से चर्चा करेंगे'

दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय की ओर से आयोजित मकर संक्रांति के भोज में शामिल होने पहुंचे थे। गृहमंत्री अमित शाह ने भोज में दही-चूड़ा और बिहारी व्यंजन लिट्टी-चोखा का आनंद लिया। गृहमंत्री ने लगभग दो घंटे तक बिहार एनडीए के नेताओं और वहां मौजूद पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान ऑफ रिकॉर्ड पत्रकारों के कई सवालों का जवाब भी दिया। 

उनसे जब पूछा गया कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है? इस पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि "कोई असमंजस की स्थिति नहीं बनी हुई है। बिहार एनडीए एकजुट है और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। रही बात सीएम फेस की तो हमलोग नीतीश जी से ही मिलकर मुख्यमंत्री पद के बारे में चर्चा करेंगे।"

NSIT
Nsmch

गृहमंत्री अमित शाह के इस बयान से जदयू नेताओं में बेचैनी बढ़ सकती है, चूंकि जदयू की ओर से बार-बार यह कहा जाता है कि "जब बात बिहार की हो, तो चर्चा सिर्फ नीतीश कुमार की हो" गृहमंत्री अमित शाह जब इस बात को बोल रहे थे तो उस दौरान नीतीश कुमार के दो बेहद करीबी नेता ललन सिंह और संजय झा समेत जदयू के कई नेता वहां मौजूद थे। जाहिर है कि गृहमंत्री अमित शाह ने अब भी स्पष्ट नहीं कहा कि नीतीश कुमार ही एनडीए के सीएम फेस होंगे।

'अब नहीं पलटेंगे नीतीश'

इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह से जब नीतीश कुमार के पाला बदलने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरजेडी के लोग नीतीश कुमार को चाहते हैं लेकिन अब नीतीश कुमार आरजेडी को कभी नहीं चाहेंगे। वहीं गठबंधन में मुकेश सहनी के इंट्री को लेकर उन्होंने बताया कि अब सहनी को तय करना है कि वो किसके साथ रहेंगे? उन्होंने आगे कहा कि पशुपति कुमार पारस भी हमलोग साथ रहें तो कोई दिक्कत नहीं होगी। चुनाव नजदीक आते ही उनके साथ सीट शेयरिंग की बातचीत होगी।


'चिराग के समर्थन में उतरे शाह'

चिराग पासवान को लेकर भी गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर एनडीए से अलग चिराग की अपनी राय होती है, इसमें कुछ गलत नहीं है। गृहमंत्री ने ऐसे समय में चिराग का समर्थन किया है जब चिराग पासवान ने 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को दोबारा आयोजित करवाने की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट