LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

Bihar News : यूपी-बिहार कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा! बिहारियों पर बीजेपी प्रवक्ता के आपत्तिजनक अपशब्द बोलने पर बरसे अखिलेश, आप भी समर्थन में

बिहारी लोगों को लेकर अपशब्द कहने वाले भाजपा प्रवक्ता Shehzad Poonawala की टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल बढ़ गया है. बिहार और यूपी के लोगों से अब अखिलेश यादव ने दिल्ली चुनाव में सबक सिखाने की बड़ी अपील की है.

 Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav attack on BJP- फोटो : news4nation

Bihar News : सियासी प्रतिद्वंद्विता में विरोधियों के लिए आपत्तिजनक अपशब्द बोलने वाले राजनेताओं की संख्या आए दिन बढ़ते जा रही है. ऐसा ही एक मामला हाल में एक टीवी चैनल पर देखने को मिला जब बीजेपी प्रवक्ता के आपत्तिजनक अपशब्द का शिकार बिहार मूल के एक नेता हो गए. लेकिन इसे लेकर सियासत गरमा गई है और अब 'यूपी-बिहार कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा' का नारा अखिलेश यादव ने दिया है. 

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आप विधायक ऋतुराज झा के खिलाफ बीजेपी प्रवक्ता द्वारा आपत्तिजनक भाषा के उपयोग करने पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है. भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी को अत्यंत अपमानजनक बताते हुए कहा कि इस अपमान को  पूर्वांचली कभी भूलेंगे नहीं. 

अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने इसे लेकर भाजपा को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा, 'भाजपा के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल पर आम आदमी पार्टी, दिल्ली के एक निर्वाचित विधायक के उपनाम को बिगाड़कर, उस उपनाम के लिए अत्यंत आपत्तिजनक अपशब्द का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि घोर निंदनीय भी है। ये कथन भाजपा की उप्र, बिहार और पूर्वांचलियों के प्रति उस संकीर्ण सोच को दर्शाता है, जो हमेशा नकारात्मक रही है। ये किसी माफ़ी से ख़त्म होनेवाला मामला नहीं है। इस 'शब्द-बाण' से अपमानित हुए पूर्वांचली, इसे कभी भूलेंगे नहीं। यूपी-बिहार कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!'

भाजपा की यही मानसिकता

अखिलेश यादव की आपत्ति का समर्थन आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी किया है. उन्होंने कहा, 'अखिलेश जी, बीजेपी के प्रवक्ता ने जो बोला, वो बीजेपी की मानसिकता दिखता है। उनके नेता सुबह शाम केवल गालियाँ देने का काम करते हैं। कभी महिलाओं को गालियाँ देते हैं, कभी पूर्वांचली समाज को गाली देते हैं। और जो जितनी बड़ी और गंदी गाली देता है, उसको उतना बड़ा पद मिलता है। पूरे पूर्वांचली समाज के लिए इनके द्वारा बोले गए ये अपमानजनक शब्द बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इसका जवाब पूर्वांचली समाज बटन दबाकर देगा।'

NSIT
Nsmch

भाजपा में भी गुस्सा

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला पर आरोप है कि उन्होंने एक टीवी डिबेट में आप विधायक ऋतुराज झा के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया. अब इस पर भाजपा के भीतर भी पूनावाला के खिलाफ गुस्सा देखा गया है. भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उनसे माफी की मांग की है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा असर

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. 70 सीटों वाले दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सरकार पिछले दस साल से है. वहीं दिल्ली के मतदाताओं में एक बड़ा वर्ग बिहार और यूपी के वोटरों का है. माना जाता है कि दिल्ली में कुल 1.5 करोड़ मतदाताओं में एक तिहाई पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से आने वाले पूर्वांचली हैं, जो कम से कम 20 विधानसभा क्षेत्रों के परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं. बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ही पूर्वांचली समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही हैं.