LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Election 2025 : सड़क पर मछली मारकर चुनाव प्रचार कर रहे वीआईपी प्रत्याशी, एनडीए उम्मीदवार ने किया पलटवार, कहा- 6 के बाद विदा कर देगी जनता

Bihar Election 2025 : दरभंगा में वीआईपी प्रत्याशी ने सड़क पर मछली पकड़कर चुनाव प्रचार किया. हालाँकि एनडीए प्रत्याशी ने कहा की 6 के बाद जनता विदा कर देगी........पढ़िए आगे

Bihar Election 2025 : सड़क पर मछली मारकर चुनाव प्रचार कर रहे
अनोखा चुनाव प्रचार - फोटो : SOCIAL MEDIA

DARBHANGA : दरभंगा में बारिश से हाल बेहाल है। जगह जगह जलजमाव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। दरभंगा टावर पर लगे जलजमाव को लेकर वीआईपी प्रत्याशी ने मछुआड़ा से जाल फेंकवा और बाइक वाला नाव चलाकर अनोखा प्रचार करके स्थानीय विधायक सह भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी के पोल खोल रहें है। वहीं स्थानीय विधायक ने पलटवार करते हुये कहा कि जनता को दिग्भर्मित कर रहे है। 

दरअसल पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने दरभंगा शहर की स्थिति खराब कर दी है। कई मुख्य इलाकों में जलजमाव इतना बढ़ गया कि लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। इसी गंभीर स्थिति को दिखाने के लिए महागठबंधन के वीआईपी प्रत्याशी उमेश सहनी आज नाव पर सवार होकर जनसंपर्क करते दिखे। उमेश सहनी अपने चुनाव चिन्ह ‘नाव’ पर सवार होकर दरभंगा टावर चौक तक पहुंचे। 

मीडिया से बात करते हुए सहनी ने कहा कि थोड़ी सी बारिश में ही शहर डूब जाता है। टावर जैसे इलाके में लोग पैदल नहीं चल पाते। यह विकास नहीं, उपेक्षा का परिणाम है। इस बार दरभंगा की जनता नैया चुनेगी और असली विकास की शुरुआत करेगी। नाव पर उमेश सहनी का यह अनोखा प्रचार शहर में चर्चा का विषय बन गया है। 

वही इस प्रदर्शन को लेकर स्थानीय विधायक सह भाजपा प्रत्याशी संजय सरावगी ने कहा की ये दिखावा है चक्का वाले नाव से विरोध कर रहे है। उनको शर्म आनी  चाहिए। उनके समय में जिला बाढ़ से  भागों में बट जाता था। कुशेश्वरस्थान में लोग बाढ़ से त्रस्त रहता था निदान हुआ।  ये दिखावा है। भारी बारिश में बड़े बड़े शहरो में जलजमाव होता है। पानी में वोट खोज रहे है। 6 तारीख को जनता विदा कर देगी जनता जागरूक है।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट