LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Teacher News: मन की बात के बाद शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान,TRE-4 की अधिसूचना-नेगेटिव मार्किंग-ट्रांसफर पर ये बोले मिथिलेश तिवारी

Bihar Teacher News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 137वें संस्करण के बाद बिहार की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कई अहम बातें सामने रखीं।...

TRE 4 Notice Soon Negative Marking Teacher Transfer Relief
मन की बात के बाद शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान- फोटो : reporter

Bihar Teacher News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 137वें संस्करण के बाद बिहार की शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कई अहम बातें सामने रखीं। रविवार को दरभंगा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के बाद शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बातचीत में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा और शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को होता है। उन्होंने इसे ‘अनेकता में एकता’ की पहचान बताते हुए कहा कि देश के करोड़ों लोग प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से जुड़ते हैं। उनके मुताबिक, कार्यक्रम के जरिए लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी नई जानकारियां और प्रेरणादायक बातें जानने का अवसर मिलता है।

Diarch GO

टीचर ट्रांसफर पर शिक्षा मंत्री का दो टूक संदेश

शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़े सवाल पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि कुछ शिक्षक तबादले के मामले को लेकर अदालत गए हैं। उनकी याचिका पर सुनवाई हो चुकी है और अगली तारीख पर मामले की स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।हालांकि, शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों से अपील की कि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग शिक्षकों की समस्याओं को सम्मान के साथ सुनने और उसका समाधान निकालने के लिए तैयार है।मंत्री ने शिक्षकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि किसी शिक्षक को ट्रांसफर या विभागीय प्रक्रिया को लेकर किसी तरह का कन्फ्यूजन है तो वे सीधे शिक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं और अपनी बात रख सकते हैं। विभाग उनकी समस्या को समझकर उचित समाधान निकालने की कोशिश करेगा।

TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट

शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की प्रक्रिया में कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। इसके बावजूद परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान बरकरार रहेगा।TRE-4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नेगेटिव मार्किंग रहने की स्थिति में उम्मीदवारों को प्रश्न हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। गलत उत्तर देने पर अंक कटने की व्यवस्था परीक्षा की रणनीति को भी प्रभावित करेगी।शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा का सिलेबस तैयार करना और प्रश्न पत्र तैयार करना BPSC का काम है। उन्होंने कहा कि TRE-4 की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

NSIT
Nsmch

अभ्यर्थियों की नजर अधिसूचना पर

TRE-4 की अधिसूचना जारी होने के बाद भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी। अभ्यर्थियों की नजर अब परीक्षा की तारीख, रिक्तियों, पात्रता, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया पर है। शिक्षा मंत्री के बयान के बाद शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के बीच हलचल तेज होने की उम्मीद है।फिलहाल शिक्षा मंत्री ने TRE-4 की अधिसूचना जल्द जारी होने और नेगेटिव मार्किंग जारी रहने की बात कही है। वहीं, शिक्षक ट्रांसफर विवाद में उन्होंने शिक्षकों को विभाग के स्तर पर समाधान का भरोसा दिया है। अब सबकी नजर विभाग की अगली आधिकारिक घोषणा और BPSC की अधिसूचना पर टिकी है।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर