LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Crime News : दरभंगा में आपसी विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, एक व्यक्ति की हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : दरभंगा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : दरभंगा में आपसी विवाद को लेकर जमकर हुई मा
आपसी विवाद में हत्या - फोटो : VARUN KUMAR

DARBHANGA :  बिहार के दरभंगा जिला में एक बार फिर जमीन विवाद से उपजे विवाद में हत्या का मामला प्रकाश में आया है। पूरा मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज मुहल्ला का है। जहां गुरुवार को ज़मीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई और मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

दरअसल विवाद एक मकान को लेकर था। गीता देवी ने श्याम सुंदर साह से उक्त संपति को बेच दिया था। लेकिन मकान को खाली नहीं कर रहा था। जिसको लेकर आज श्याम सुंदर साह मकान को खाली कराने के लिए मौके पर पहुंचे थे। उसी क्रम में मारपीट हुई। जिसमें श्याम सुंदर साह गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए और उनकी मौत हो गई। 

Diarch GO

वही सूचना मिलने पर सदर डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वही उन्होंने कहा कि गीता देवी से खरीदे गए मकान पर कब्जा लेने के लिए गए थे। जहां पहले से मौजूद गीता देवी के पुत्र जयप्रकाश खटीक और उनके पुत्र के द्वारा पिटाई से जख्मी हो गए थे। डीएमसीएच में इलाज के दौरान श्याम सुंदर साह की मौत हो गई है। फिलहाल, पत्नी से पूछताछ के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट