LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Politics: जननायक कर्पूरी ठाकुर के कर्मभूमि झंझारपुर में राजद नेताओं का होगा जुटान, तेजस्वी करेंगे विधानसभा चुनाव का होगा आगाज

जननायक कर्पूरी ठाकुर के कर्मभूमि झंझारपुर में राजद नेताओं का जुटान होने वाला है। तेजस्वी यादव यहां से विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे।

Tejashwi Yadav
तेजस्वी करेंगे विधानसभा चुनाव का होगा आगाज- फोटो : Reporter

Bihar Politics: जननायक कर्पूरी ठाकुर के कर्मभूमि झंझारपुर में राजद नेताओं का जुटान होगा, जहांसे आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया जाएगा। ठाकुर की 101वीं जयंती के अवसर पर  दरभंगा जिले में कर्पूरी चौक पर राजद और अन्य दलों के समाजसेवियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता भोला यादव और ओमप्रकाश खेड़िया ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर समाजवादी विचारधारा के प्रतीक थे। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 

इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव झंझारपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर के कर्मभूमि पर एक सभा आयोजित करने जा रहे हैं, जहां से 2025 के विधानसभा चुनाव की शुरुआत होगी।

रिपोर्ट- वरुण ठाकुर