LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar politics - RJD के कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे तेजस्वी!, इस सीट पर हो गई अजीबो-गरीब स्थिति

Bihar politics - कई सीटों पर महागठबंधन के दो कैंडिडेटों के बीच ही लड़ाई है। वहीं एक सीट तो ऐसा भी है, जहां तेजस्वी यादव को अपनी ही पार्टी के कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव प्रचार करना पड़ सकता है।

Bihar politics - RJD के कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंग

Darbhanga - बिहार का विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के लिए कई मुश्किले लेकर आ रहा है। पहले नामांकन खत्म होने तक महागठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे का फैसला नहीं हो पाया, नतीजा यह हुआ कि कई सीटों पर महागठबंधन के दो कैंडिडेटों के बीच ही लड़ाई है। वहीं एक सीट तो ऐसा भी है, जहां तेजस्वी यादव को अपनी ही पार्टी के कैंडिडेट के खिलाफ चुनाव प्रचार करना पड़ सकता है।

दरभंगा के गौराबौराम पर  वीआईपी और राजद से नॉमिनेशन

दरभंगा के गौरा बौराम में अजीब ही स्थिति है। यहां राजद और वीआईपी के उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किया है। इनमें वीआईपी कैंडिडेट को महागठबंधन की तरफ से अधिकारिक उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में राजद उम्मीदवार के खिलाफ तेजस्वी को चुनाव प्रचार करना पड़ सकता है।

Diarch GO

कैसे हुई यह गड़बड़ी
 दरअसल, विपक्षी खेमे में सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लगने से पहले ही राजद ने अपने नेता अफजल अली खान को गौरा बौराम से मैदान में उतारने का फैसला कर लिया था। पार्टी नेतृत्व ने अफजल को अपना चुनाव चिन्ह और कागजात सौंप दिए

घर पहुंचने से पहले ही बदल गया फैसला

इसके बाद, अफजल खुश होकर अपने चुनाव क्षेत्र के लिए रवाना हो गए, जो पटना से लगभग चार घंटे की यात्रा थी और अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने के लिए उत्सुक थे। लेकिन, उनके घर पहुंचने तक, राजद और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद गौरा बौराम सीट वीआईपी के खाते में जाएगी और महागठबंधन के सभी सहयोगी उसके उम्मीदवार संतोष सहनी का समर्थन करेंगे।

NSIT
Nsmch

अफजल अली खान ने नहीं मानी पार्टी की बात

राजद नेतृत्व ने अफजल अली ख़ान से संपर्क किया और उनसे अपना चुनाव चिन्ह वापस करने और चुनाव से हटने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। राजद नेता ने पार्टी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।

राजद नेतृत्व ने चुनाव अधिकारियों को सूचित किया कि पार्टी अफजल अली खान की उम्मीदवारी का समर्थन नहीं करती है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि वे अफजल अली खान को चुनाव मैदान से नहीं हटा सकते, क्योंकि उन्होंने उचित दस्तावेजों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया है।

ईवीएम पर दोनों कैंडिडेट के नाम

अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर अफजल अली खान के नाम के बगल में राजद का लालटेन चिन्ह होगा और तेजस्वी यादव राजद के चिन्ह वाले उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करेंगे।

राजद समेत महागठबंधन के सहयोगी दल VIP उम्मीदवार संतोष साहनी का समर्थन करेंगे, लेकिन अफजल अली खान की उम्मीदवारी को लेकर असमंजस की स्थिति नतीजों पर असर डाल सकती है। वोटर्स भी दोनों सिंबल को देख परेशान होंगे।