LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : दरभंगा में छात्रों ने जमकर काटा बवाल, संस्थान पर रूपये लेकर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप

Bihar News : दरभंगा के एक शिक्षण संस्थान में छात्र-छात्राओं ने जमकर बवाल काटा. उनका आरोप है की संस्थान ने रूपये लेकर धोखाधड़ी किया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : दरभंगा में छात्रों ने जमकर काटा बवाल, संस्थान प
छात्र-छात्राओं ने काटा बवाल- फोटो : VARUN

DARBHANGA : दरभंगा के नाका नंबर 5 स्थित Edurise Education संस्थान में जमकर हंगामा हुआ। छात्र-छात्राओं ने संस्थान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे मोटी रकम ली गई, लेकिन कॉलेज में वह पैसा जमा नहीं किया गया।

छात्रों का आरोप है कि संस्था ने उनके डॉक्यूमेंट्स भी जब्त कर लिए हैं और अब वापस नहीं दे रही। इससे नाराज़ छात्रों ने संस्थान पर विरोध किया, जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इस संस्था का नाम अब तक कई बार बदला जा चुका है, और इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। कई छात्र रोज़ाना अपने पैसे वापस लेने के लिए संस्थान का चक्कर लगाते रहते हैं।

वहीं, Edurise Education के निदेशक रजनीश रॉय कैमरा देखते ही वहां से भाग निकले और मीडिया से कुछ भी कहने से परहेज किया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पैसा एक बार जमा होने के बाद वापस नहीं होता और बच्चों का बयान तो लिया ही है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि यह पूरा मामला धोखाधड़ी का है और वे चाहती हैं कि प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करे।

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट