LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

दरभंगा में 270 करोड़ के स्ट्रोम वॉटर ड्रैनेज का शुभारंभ, बोले नगर विकास मंत्री नितिन नवीन - मिथिलांचल का विकास डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता

दरभंगा नगर निगम को मंत्री नितिन नवीन ने बड़ा तोहफा दिया है। यहां नए वाटर ड्रेनेज सिस्टम के कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। इसके लिए 270 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ समग्र विकास के लिए 44 हजार रुपए दिए गए हैं।

दरभंगा में 270 करोड़ के स्ट्रोम वॉटर ड्रैनेज का शुभारंभ, बोल
वाटर ड्रेनेज कार्य का शुभारंभ।- फोटो : NEWS4NATION

DARBHANGA - दरभंगा के नगर निगम परिसर स्थित सभागार में शनिवार को बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक की गयी। इस दौरान स्थानीय सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर, दरभंगा विधायक  संजय शेरवगी जी, BUIDCO एमडी योगेश शर्मा जी, महापौर  अंजुम आरा जी, उपमहापौर  नाज़िया हसन जी, नगर आयुक्त राकेश गुप्ता जी समेत सभी 11 नगर निकायों के वार्ड पार्षद मौजूद रहे।  वहीं, इस दौरान मंत्री नितिन नवीन ने दरभंगा में 270 करोड़ की लागत से बनने वाले स्ट्रोम वॉटर ड्रैनेज का शुभारंभ किया। साथ ही मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 44 करोड़ की राशि देने का निर्णय लिया। 

मिथिलांचल के विकास के लिए सरकार कर रही काम

वहीं, बैठक में पार्षदों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही मिथिलांचल के विकास के लिए पूरी तरह से कार्य कर रही है। आज की बैठक में पार्षदों द्वारा जिन समस्याओं से अवगत कराया गया, जल्द से जल्द उसका समाधान किया जायेगा। साथ ही हर बैठक और हर योजना की जानकारी वार्ड पार्षदों की दी जायेगी, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है। सरकार का पूरा ध्यान विकास के साथ-साथ विश्वास पर भी है। इसलिए हमारी सरकार में हर जन प्रतिनिधि के सम्मान का खयाल रखा जायेगा। 

Diarch GO

500 जेई की होगी प्रदेश में नियुक्ति

आगे मंत्री जी ने कहा कि राज्य भर में चल रहे विकास कार्यों को तेज करने के लिए 500 से अधिक कनीय अभियंताओं की जल्द नियुक्ति की जाने वाली है, जिससे दरभंगा जिले में भी BUIDCO द्वारा चल रहे कार्यों को तेज करने में आसानी होगी। माननीय मंत्री जी ने कहा कि जलापूर्ति योजना के लिए सरकार के पास पर्याप्त राशि है। इसलिए आज कि बैठक में अधिकारियों को योजना की मॉनिटरिंग करते हुए तेजी से काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उन्हें गुणवत्तापूर्ण कार्य करने पर पूरा ध्यान देना होगा। 

पोखरों का होगा सौंदर्यीकरण

नितिन नवीन ने कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों मे आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की शुरुआत की गयी है। जिसके तहत दरभंगा के विकास के लिए 44 करोड़ की राशि की स्वीकृति दी गयी है। इस राशि की मदद से जल निकासी, गुणवता युक्त सड़कों के निर्माण, पार्कों और तालाबों का जीर्णोद्धार होगा। मंत्री  ने कहा कि दरभंगा पोखरों का शहर है। इसका विकास करना हमारा कर्तव्य बनता है। इसलिए हमने 75 करोड़ की लागत से बन रहे तीन बड़े तालाबों के अलावा अतिरिक्त पोखरों के सौंदर्यीकरण के लिए भी विभाग जल्द फैसला लेगा। 

NSIT
Nsmch

उल्लेखनीय हो कि शनिवार को दरभंगा नगर निगम कार्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम के बाद मंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लाभुकों को गृह प्रवेश की चाभी वितरण, नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मियों के बीच पीपीई किट वितरण, तीन एसएचजी समूहों को कैश क्रेडिट लिंकेज के तहत 1.50 लाख रुपये की स्वीकृति पत्र प्रदान की गयी एवं आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के बीच स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया गया।