LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : बिहार चुनाव से पहले राजद को लगा बड़ा झटका, दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप

Bihar News : बिहार चुनाव से पहले राजद को बड़ा झटका लगा है. जहाँ दर्जनों नेताओं और कार्यकताओं ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है. वहीँ पार्टी पर गंभीर आरोप लगाये हैं....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार चुनाव से पहले राजद को लगा बड़ा झटका, दर्जन
राजद को झटका - फोटो : SOCIAL MEDIA

DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में असंतोष गहराता जा रहा है। पार्टी के अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े 50 नेताओं ने टिकट बंटवारे में उपेक्षा और पक्षपात का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। जिसमे भोला सहनी प्रदेश महासचिव, कुमार गौरव प्रदेश उपाध्यक्ष, गोपाल लाल देव, प्रधान महासचिव, श्याम सुंदर कामत जिला महासचिव, सुशील सहनी प्रदेश सचिव सहित 50 राजद सदस्यों शामिल है।

दरभंगा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नाराज नेताओं ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई और पार्टी सुप्रीमो सहित शीर्ष नेतृत्व पर “आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने” का गंभीर आरोप लगाया। वही राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कुमार गौरव ने कहा, “हम अति पिछड़ा समाज वर्षों से राजद के लिए खून-पसीना बहा रहे थे, लेकिन टिकट बंटवारे में इस समाज को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। पार्टी में अब विचारधारा नहीं, बल्कि व्यक्ति-विशेष की चापलूसी और आर्थिक ताकत का बोलबाला है।” इसीलिए हमलोग राजद के प्राथमिकता से सामूहिक इस्तीफा दिया है। 

वही इस्तीफा देने वालों में शामिल पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष एवं राजद नेता भोला सहनी ने कहा कि पार्टी में समर्पित और ईमानदार कार्यकर्ताओं का मनोबल लगातार टूट रहा है। उन्होंने कहा कि “यह असंतोष आने वाले चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर सीधा असर डालेगा।” भोला सहनी ने कहा कि अब वे “सम्मानजनक राजनीति करेंगे, न कि अपमानजनक समझौते।” 

वही उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने वालों में जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, कई प्रखंड अध्यक्ष और पंचायत स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। 

NSIT
Nsmch

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट