LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : दरभंगा में कर्पूरी जयंती और मकर संक्रांति को लेकर राजद ने भोज का किया आयोजन, पूर्व सांसद और विधायकों के साथ नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया शिरकत

Bihar News : कर्पूरी जयंती और मकर संक्रांति को लेकर राजद की ओर से भोज का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पार्टी के कई पूर्व सांसद और विधायक शामिल हुए.....पढ़िए आगे

Bihar News : दरभंगा में कर्पूरी जयंती और मकर संक्रांति को ले
भोज का आयोजन - फोटो : VARUN THAKUR

DARBHANGA : जिले के पंडासराय में राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय का उद्घाटन, फुलपरास में कर्पूरी जयंती समारोह की तैयारी एवं मकर संक्रांति के अवसर पर भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों की अध्यक्षता राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने की। संचालन अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अवधेश सहनी एवं जिला प्रधान महासचिव गोपाल लाल देव ने संयुक्त रूप से की। इस कार्यक्रम में राजद नेता डॉ कुमार गौरव के आमंत्रण पर एक मंच पर राजद के वरिष्ठ नेताओं को देखकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखी गई।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली अशरफ फातमी ने कहा कि तेजस्वी यादव के आह्वान पर अति पिछड़े वर्गों को मजबूत किया जा रहा है। राजद सुप्रीमो के निर्देशानुसार मकर संक्रांति का भोज अब राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर नहीं होकर हर जगहों पर आयोजित किया जा रहा है। खुशी है कि कुमार गौरव ने भी सम्मेलन के साथ साथ भोज का आयोजन किया है। उन्होंने सभी लोगों को कर्पूरी जयंती समारोह में भाग लेने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री अनिता महतो ने कहा कि तेजस्वी यादव के आह्वान पर कर्पूरी जयंती समारोह हर क्षेत्र में किया जा रहा है। लालू यादव एवं तेजस्वी यादव ने पिछड़ा एवं अति पिछड़ा को जो अधिकार दिया है वह आज तक किसी नेता या दल ने नहीं दिया था।

विधायक सह पूर्व मंत्री ललित कुमार यादव ने कार्यक्रम की सफलता के लिए, इसके आयोजक राजद नेता डॉ कुमार गौरव को धन्यवाद देते हुए कहा कि दरभंगा में निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में राजद और खासकर अति पिछड़ा,पिछड़ा और दलित वर्ग मजबूत हुआ है। पूर्व मंत्री ने कहा कि ये लगातार पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहे हैं,जिसका उदाहरण आज के कार्यक्रम में उपस्थित भीड़ से दिखाई दे रहा है। कुमार गौरव समेत अन्य अतिपिछड़ा नेता को इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने हजारों की संख्या में कर्पूरी जयंती कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया। पूर्व विधायक भोला यादव ने कर्पूरी जयंती समारोह में दरभंगा की मजबूत भागीदारी का आह्वान किया। पूर्व सांसद डॉ अनिल सहनी ने कहा कि  बिहार से जुमलेबाज सरकार को हटाकर तेजस्वी यादव को लाने के लिए अति पिछड़ा ने कमर कस लिया है। अति पिछड़ा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी ने कहा कि पूरे बिहार के अति पिछड़ा अब सिर्फ तेजस्वी यादव के तरफ देख रहे हैं। अति पिछड़ा नेता डॉ कुमार गौरव ने जिस प्रकार का आयोजन किया है,पिछड़ो की मजबूती देखने को मिल रहा है। यहां से भारी संख्या में लोग कर्पूरी जयंती समारोह में भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव ने हजारों की संख्या में दरभंगा से कर्पूरी जयंती समारोह में भाग लेने का आह्वान किया। वहीं अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ कुमार गौरव ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ पार्टी ने मुझे अति पिछड़ा समाज को मजबूत करने का दायित्व दिया है ,मैं अपने तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूँ। आज के कार्यक्रम से मुझे लगता है कि  2025 में तेजस्वी यादव की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है। यह कार्यक्रम बताता है कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के साथ साथ सभी वर्गों के लोगों में राजद के प्रति उत्साह है। उन्होंने 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती समारोह फुलपरास में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि 24 जनवरी के सुबह ही उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता फुलपरास के लिए प्रस्थान करेंगे। कहा कि 2025 का वर्ष बिहार में परिवर्तन का वर्ष होगा। जिस प्रकार से क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों में तेजस्वी के प्रति विश्वास दिखाई दे रहा है उससे कुशासन की सरकार को हमेशा के लिए विदाई होगी। जिले में राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का आज कार्यालय खुला है, खुशी की बात है कि हमारे पार्टी के सभी नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर एकजुटता का परिचय दिया है जिससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह बढ़ा है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट