LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar News: बिहार के इस जिले के रेलवे स्टेशन पर लगा 1.61 करोड़ रुपये का जुर्माना, 15 दिनों में चूकानी होगी रकम, जानिए किसने और क्यों दी सजा...

Bihar News: बिहार के इस रेलवे स्टेशन को 15 दिन में जुर्माना के राशि को जमा करना होगा। रेलवे स्टेशन पर 1.61 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Darbhanga railway station
railway station fine of Rs 1 61 cror- फोटो : social media

Bihar News: बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद (बीएसपीसीबी) ने दरभंगा रेलवे स्टेशन पर प्रदूषण फैलाने के मामले में 1.61 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। परिषद ने स्टेशन को 15 दिनों के भीतर डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से हर्जाने की रकम जमा करने का आदेश दिया है। यह जुर्माना प्रदूषण नियंत्रण मानकों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर सीवेज को बिना ट्रीट किए हराही और दिघ्गी तालाब में गिराए जाने का आरोप सही पाया गया है, जिससे तालाबों में जलीय जीवन पर संकट आ गया था।

गंदे पानी को बिना साफ किए तालाबों में बहाया

राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने दरभंगा रेलवे स्टेशन को गंदे पानी को बिना साफ किए तालाबों में बहाने का दोषी पाया था। एनजीटी ने 1 अगस्त 2024 को बीएसपीसीबी को रेलवे पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाद बीएसपीसीबी ने रेलवे को 1.62 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस भेजा और सुधारात्मक कदम उठाने के लिए कहा। हालांकि, रेलवे ने इस नोटिस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Diarch GO

 15 दिनों के अंदर भरना होगा जुर्माना

बीएसपीसीबी की जांच समिति ने दरभंगा स्टेशन में पर्यावरणीय नुकसान का आकलन करने के बाद हर्जाने की रकम तय की थी। दरभंगा के "तालाब बचाओ अभियान" के नारायण चौधरी ने पहले एनजीटी में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। एनजीटी के निर्देश पर बोर्ड ने स्थल निरीक्षण किया और उसके बाद रेलवे को जुर्माने का नोटिस भेजा। रेलवे को पांच दिन का समय दिया गया था, ताकि वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सके, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर बीएसपीसीबी के चेयरमैन ने 20 जनवरी को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को 15 दिनों के अंदर जुर्माना जमा करने का आदेश दिया।

रेलवे स्टेशन से नहीं जा रहा गंदा पानी

समस्तीपुर डिवीजन के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल दरभंगा रेलवे स्टेशन से कोई गंदा पानी हराही या दिघ्गी तालाब में नहीं जा रहा है। उन्होंने बताया कि हराही तालाब में जाने वाला नाला बंद कर दिया गया है, और उसका गंदा पानी कटहलबाड़ी के रीसाइक्लिंग प्लांट में भेजा जा रहा है। वहीं, दिघ्गी तालाब में पानी ले जाने वाला नाला नगर निगम के नाले से जोड़ दिया गया है।

NSIT
Nsmch