LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Politics : पुष्पम प्रिया चौधरी ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा रिटायरमेंट का आ गया समय, उनके चेहरे पर चुनाव लड़ना जनता को गुमराह करने जैसा

Bihar Politics : द प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा की उनके रिटायर्मेंट का समय आ गया है......पढ़िए आगे

Bihar Politics : पुष्पम प्रिया चौधरी ने सीएम नीतीश पर साधा न
सीएम नीतीश पर निशाना - फोटो : Varun

DARBHANGA: दरभंगा में द प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने महापौर से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में शहर से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पुष्पम प्रिया चौधरी ने दरभंगा नगर निगम की वर्तमान स्थिति, जन सुविधाओं की उपलब्धता, जलजमाव, कूड़ा प्रबंधन, शहरी विकास, यातायात व्यवस्था एवं स्वच्छता जैसे ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी लेते हुए कई ठोस सुझाव भी दिए।

वहीं मिडिया से बात करते हुये पार्टी अध्यक्ष ने बिहार सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार का रिटायरमेंट का समय अब आ गया हैं। उनके चेहरे पर चुनाव लड़ना जनता को गुमराह करने जैसा हैं। अब उनको रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा की प्लूरल्स पार्टी जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और दरभंगा नगर के समग्र विकास हेतु सभी आवश्यक सहयोग देने को तैयार है। 

Diarch GO

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पार्टी की ओर से स्थानीय स्तर पर जन-जागरूकता एवं भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट