LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Prashant Kishore: लालू यादव के समय में अपराधियों का राज था,नीतीश कुमार के शासन में अधिकारियों का राज...... दोनों लूट रहे हैं....दरभंगा में बरसे प्रशांत किशोर

Prashant Kishore: जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू के शासन में अपराधी रात के समय लोगों को लूटते थे, जबकि अब नीतीश के शासन में अधिकारी दिन के उजाले में लूटपाट कर रहे हैं।

 Prashant Kishore
दरभंगा में बरसे प्रशांत किशोर- फोटो : social Media

Prashant Kishore: बिहार में नीतीश कुमार और लालू यादव के शासन में कोई विशेष भिन्नता नहीं है। दोनों ही सरकारों में लूट का माहौल व्याप्त है और जनता की स्थिति दयनीय बनी हुई है। दरभंगा में जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव के समय में अपराधियों का राज था, जबकि वर्तमान में नीतीश कुमार के शासन में अधिकारियों का राज है।

  जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू के शासन में अपराधी रात के समय लोगों को लूटते थे, जबकि अब नीतीश के शासन में अधिकारी दिन के उजाले में लूटपाट कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं होंगे।

Diarch GO

  जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा कि  कहा कि जैसे लालू जी के शासन में अपराधी किसी से भयभीत नहीं होते थे, ठीक उसी प्रकार वर्तमान में अधिकारी भी किसी से नहीं डरते हैं। दोनों ही नेताओं के शासनकाल में केवल बिहार की जनता का ही शोषण हुआ है। 

  जनसुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा कि यही कारण है कि बिहार की जनता दोनों पार्टियों से मुक्ति की आकांक्षा रखती है। प्रशांत किशोर ने यह दावा किया कि अब किसी भी परिस्थिति में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बदलाव अवश्यंभावी है। बिहार का नेतृत्व कौन करेगा, यह अगले छह महीने के चुनावों के बाद स्पष्ट हो जाएगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर