LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar News : स्नातक और शिक्षक निर्वाचन को लेकर दरभंगा पहुंचे प्रशांत किशोर, कहा- 'बिहार में बदलाव के लिए अनंत सिंह आएं तो उनका भी स्वागत'

Bihar News : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Bihar News : स्नातक और शिक्षक निर्वाचन को लेकर दरभंगा पहुंचे
अनंत सिंह का स्वागत - फोटो : VARUN

DARBHANGA : जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को दरभंगा पहुंचे, जहां उन्होंने दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया। जन सुराज की ओर से स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मोहम्मद इम्तियाज और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. सुरेश प्रसाद राय मैदान में हैं। नामांकन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम देखने को मिला, जिससे पूरा परिसर समर्थकों के नारों से गूंज उठा।

नामांकन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दशकों की राजनीति के बावजूद बिहार की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। प्रशांत किशोर ने राज्य के पिछड़ेपन के लिए मौजूदा और पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अब बिहार को केवल वादों की नहीं, बल्कि एक जमीनी और व्यावहारिक बदलाव की सख्त जरूरत है।

सभा के दौरान पटना में जन सुराज के कार्यक्रम में जदयू विधायक अनंत सिंह की मौजूदगी को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जन सुराज किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि बिहार की बेहतरी और बदलाव चाहने वाले पूरे समाज का मंच है। प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया कि यदि अनंत सिंह भी बिहार के विकास और इस परिवर्तन की सोच का समर्थन करते हैं, तो उनका स्वागत है।

प्रशांत किशोर ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों और राज्य के भविष्य को ध्यान में रखकर इस राजनीतिक मुहिम का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि जन सुराज का मुख्य उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि बिहार की पूरी शासन व्यवस्था और राजनीतिक संस्कृति में व्यापक सुधार लाना है। इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। नामांकन कार्यक्रम के दौरान जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय पदाधिकारियों ने दोनों प्रत्याशियों की जीत के लिए जनता से समर्थन मांगा। कार्यक्रम के अंत तक समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, वहीं नेताओं ने दावा किया कि दरभंगा की यह चुनावी लड़ाई राज्य में एक नया राजनीतिक संदेश देगी।

NSIT
Nsmch

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट