LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Darbhanga News: वक्फ संशोधन बिल पर बिहार में सियासत जारी, पारस गुट के प्रिंस राज ने कहा - दलित और अल्पसंख्यक का नेताओं का चेहरा हुआ बेनकाब

Darbhanga News: बिहार में वक्फ संशोधन बिल दोनों सदन से पास होने के बाद सियासत जारी है।

Waqf Amendment Bill
वक्फ संशोधन बिल पर बिहार में सियासत जारी- फोटो : social Media

Darbhanga News: बिहार में वक्फ संशोधन बिल दोनों सदन से पास होने के बाद सियासत जारी है। एक ओर जहाँ सीएम नीतीश कुमार की जदयू पार्टी के कई मुस्लिम नेता इस बिल के विरोध में अपना इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पशुपति पारस गुट के प्रदेश अध्यक्ष अब इसके विरोध में खड़े हो गए हैं। उन्होंने दरभंगा में आयोजित राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यक्रम में इस बिल को असंवैधानिक बताया।  

दरभंगा में आयोजित राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता संवाद में उन्होंने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल में चिराग पासवान के समर्थन देने पर उनपर तीखा बयान दिया हैं उन्होंने कहा कि  इस बिल से सबका चेहरा सामने आ गया हैं हमारी पार्टी एक समय में 2025 के चुनाव में स्व रामविलास पासवान ने सरकार नहीं बनने दी थी यह कहके की एक मुस्लिम बिहार की मुख्यमंत्री बने और जब वो हमें नहीं मिला तो हमने सरकार नहीं बनने दी थी फिर से तब चुनाव हुआ। आज दुर्भाग्य है जो लोग दलित और अल्पसंख्यक का नेता कहते हैं और वहीं सदन में बैठकर इस बिल का समर्थन करते हैं इससे उन लोगो का चेहरा अब सामने आ गया हैं

वक्फ संशोधन बिल के संसद से पास हो जाने के बाद भी इस पर सियासत अभी जारी है. दरभंगा मैं भी महा गठबंधन एंव  कई संगठन अपने अपने तरीके से विरोध कर रहें हैं